हथौड़े से पीटकर, सूटकेस में भरी लाश! पति की हत्या कर पत्नी हुई फरार, ऐसे खुला राज

Summary :

Chhattisgarh Husband Murder: छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। दुलदुला थाना क्षेत्र के भींजपुर गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसकी लाश को सूटकेस में भर दिया और खुद फरार हो गई। लेकिन पुलिस ने आरोपी महिला को महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। Chhattisgarh Husband Murder: पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय मृतक संतोष भगत के भाई विनोद मिंज ने 9 नवंबर को दुलदुला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।…

Chhattisgarh Husband Murder

Chhattisgarh Husband Murder: छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। दुलदुला थाना क्षेत्र के भींजपुर गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसकी लाश को सूटकेस में भर दिया और खुद फरार हो गई। लेकिन पुलिस ने आरोपी महिला को महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh Husband Murder: पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

Chhattisgarh Husband Murder
ति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद (image- Social Media)

पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय मृतक संतोष भगत के भाई विनोद मिंज ने 9 नवंबर को दुलदुला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया है, संतोष अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भींजपुर गांव में रहता था। उसकी पत्नी मुंबई में नौकरी करती थी और बीच-बीच में गांव आती रहती थी। लगभग दो दिन पहले यानी 7 नवंबर को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान कोरबा में रहने वाली उनकी मंझली बेटी को मां का फोन आया। उसने फोन पर माता-पिता के झगड़े की आवाज सुनी, लेकिन वहां से किसी ने बात नहीं की और फोन काट दिया।

Chhattisgarh Suitcase Murder Case: बेटी को फोन कर दी हत्या की जानकारी

Chhattisgarh Husband Murder
सूटकेस में मिला शव (Image- Social Media)

अगले दिन आरोपी पत्नी ने अपनी उसी बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कंबल में लपेटकर सूटकेस में भर दिया है। अपनी मां की ये बात सुनकर बेटी घबरा गई और 9 नवंबर को वह अपने पति के साथ भिंजपुर पहुंची। वहां पहुंचकर उसने यह बात अपने ताऊ विनोद मिंज को बताई, जिसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के घर की तलाशी ली। वहां एक गहरे लाल रंग का सूटकेस मिला। सभी गवाहों की मौजूदगी में सूटकेस खोला गया, जिसमें से संतोष भगत का कंबल से लिपटा हुआ शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Chhattisgarh Crime News: आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Husband Murder
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Image- Social Media)

जशपुर पुलिस ने बताया कि थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। इस मामले में आरोपी महिला घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। हालांकि पुलिस ने आरोपी महिला को महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: 2900 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद, 7 गिरफ्तार; J&K पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।