जापान में फिर से आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.2 की रही तीव्रता

Summary :

Japan Earthquake: जापान में लगातार भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। रविवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद फिर से 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4:23 बजे (07:23 जीएमटी) पूर्वोत्तर जापान के सानरिकु तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। Japan Earthquake & Tsunami: भूकंप का केंद्र भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि समुद्र के स्तर में मामूली बदलाव हो सकता है, लेकिन जेएमए ने कहा कि सुनामी…

Japan Earthquake: जापान में लगातार भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। रविवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद फिर से 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4:23 बजे (07:23 जीएमटी) पूर्वोत्तर जापान के सानरिकु तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।

Japan Earthquake & Tsunami: भूकंप का केंद्र

Japan Earthquake
Japan Earthquake (credit-sm)

भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि समुद्र के स्तर में मामूली बदलाव हो सकता है, लेकिन जेएमए ने कहा कि सुनामी से कोई नुकसान होने का खतरा नहीं है। तोहोकू क्षेत्र में कई स्थानों पर भूकंप की तीव्रता जापान के 7 भूकंपीय पैमाने पर 3 दर्ज की गई। किसी के घायल होने या किसी नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रविवार को भी आया था भूकंप

Japan Earthquake
Japan Earthquake (credit-sm)

इससे पहले रविवार शाम पांच बजकर तीन मिनट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था और इवाते प्रांत में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। जापानी मीडिया के अनुसार, इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर में तटीय क्षेत्रों के 2,825 घरों को खाली करने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही इन घरों में रहने वाले 6138 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी जानकारी

वहीं जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शाम 5:39 बजे इवाते के ओफुनाटो बंदरगाह में 10 सेंटीमीटर की सुनामी देखी गई। शाम 5:12 बजे इवाते के तट से 70 किलोमीटर दूर एक कमजोर सुनामी देखी गई। जापान में सुनामी संबंधी चेतावनी में 1 मीटर तक की लहरों की आशंका है। इसके अलावा, मोरियोका शहर और इवाते के याहाबा कस्बे के साथ-साथ पड़ोसी मियागी प्रान्त के वाकुया कस्बे में इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई।

Japan Earthquake: बिजली सप्लाई बंद

Japan Earthquake
Japan Earthquake

पूर्वी जापान रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तोहोकू शिंकानसेन में कुछ समय के लिए बिजली नहीं रहेगी। इसकी वजह से सेंडाइ और शिन-आओमोरी स्टेशनों के बीच परिचालन स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 2900 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद, 7 गिरफ्तार; J&K पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।