बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने आखिरी वीडियो में फैंस से कही अपने दिल की बात, देखें वीडियो

Dharmendra Last Viral Video

Dharmendra last Viral Video: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ी पड़ी है। दरअसल, ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र की ट्रीटमेंट चल रही थी।इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी।

धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का देहांत बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं के चलते हुआ। हालांकि डॉक्टरों की तरफ़ से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Dharmendra last Viral Video: अभिनेता धर्मेंद्र ने कही दिल की बात

Viral Video Dharmendra
Viral Video Dharmendra (Source: social media)

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही और लोगों को जीवन में खुश रहने की सलाह दी। जब उन्होंने एक शायरी सुनाते हुए कहा!

” शायरी मेरी बात ये दिल की तेरी मेरी, जिस दिल ने सुनी उस दिल ने कहा कब इसने सुनी चुपके से कह गई, दिल की हर दिल को छू गई दिल ने दिल से जब भी दिल से कह दी, जाती ज़िन्दगी रहे पौशीदा इसी में इसकी खुशनवाही है, हो जाती है नीलाम चौराहे पर शरेआम जब-जब इसपे आई है। मेरे ख्याल से ये मेरे दिल और आपके दिल की हो गई जीते रहो” इन शब्दों के साथ उन्होंने अपने वीडियो को खत्म किया।

Viral Video Dharmendra: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके पिता एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर थे। उन्होने फगवाड़ा से मैट्रिक करने के बाद रामगढ़िया कॉलेज में आगे की पढ़ाई की थी और फिर उन्होने पंजाब विश्वविद्यालय से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की थी। धर्मेंद्र के अंदर बचपन से ही कूट-कूटकर टैलेंट भरा हुआ था।

Dharmendra last Viral Video
Dharmendra last Viral Video (Source: social media)

उन्होने अपने समय में लगभग 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। शोले, यमला पगला दीवाना फिल्म से उनको खास पहचान मिली। आज भी फैंस को उनकी फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद आता है। उन्होने इमोशनल, एक्शन और ड्रामा कई तरह की फिल्में की है।

Also Read: Bridal Look पर चार चांद लगाएंगी ये 5 Trendy और Royal Mehndi Designs, आपके हाथ बनेंगे ‘टॉक ऑफ द टाउन’!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।