छोटे पर्दे का फेमस सीरियल
‘कुंडली भाग्य‘ फेम धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने 10 अगस्त
को बेटे को जन्म दिया था। इस गुडन्यूज को उन्होंने फैन्स के साथ शेयर की थी। मगर
बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया था। उनके चाहने वालें उनके पहले बच्चे की एक झलक देखने के लिए काफी बेताब थे। ऐसे में कपल ने अब फैंस के साथ अपने बेटे की कुछ झलक शेयर की है।
धीरज और विन्नी ने बेटे के इस दुनिया में आने के 12 दिन बाद अपने लाडले की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। धीरज और विन्नी दोनों ने ही सोशल मीडिया पर बेटे की एक-एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने दिल को छू जाने
वाला नोट भी लिखा है, उनके इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर प्यार बरसा रहे
हैं।
धीरज धूपर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें
उनकी एक उंगली को उनके लाडले ने अपने हाथ में पकड़ रखा है। हालांकि तस्वीर में दोनों
का ही चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। फोटो में सिर्फ बच्चे के कान और नन्हें-नन्हें
हाथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘ये वही जगह हैं, जहां मैं होना
चाहता हूं।‘ इस पोस्ट पर लोग जमकर
कॉमेंट कर रहे हैं।
वहीं धीरज की वाइफ विन्नी अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे के पैर की फोटो शेयर की। इसमें
उसके गुलाबी-गुलाबी छोटे-छोटे पैर नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘अब मेरे पास तुम्हारे जैसे दो हैं धीरज।‘ एक्ट्रेस के पोस्ट पर भी
उनके दोस्त और फैन्स ने अपनी खुशी जाहिर की। अपना प्यार लुटाया और उन्हें शुभकामनाएं
दी है।
बता दें कि कपल ने प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को
इसी साल अप्रैल में दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अगस्त, 2022 में एक छोटे चमत्कार की आशा करते हैं। और ऐसा ही हुआ। दोनों ने 10 अगस्त
को अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया। फैन्स को इसकी जानकारी दी। लोगों ने
भी उन्हें भर-भरकर बधाइयां दी।


Download Android App
Download iOS App






