Dhurandhar 2 100 Days: Dhurandhar 2 का महा-इतिहास! 100 दिन पूरे कर बॉक्स ऑफिस पर मचाया असली ‘गदर’

Summary :

Dhurandhar 2 100 Days: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर एक नया इतिहास रच दिया है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी और कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जियो स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ इस बड़ी उपलब्धि की खुशी बांटी। उन्होंने कैप्शन में लिखा: “सिनेमाघरों में ‘हौसला ईंधन बदला’ की गूंज के 100 दिन पूरे।” Dhurandhar 2 100 Days:…

Dhurandhar 2 100 Days: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर एक नया इतिहास रच दिया है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी और कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जियो स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ इस बड़ी उपलब्धि की खुशी बांटी। उन्होंने कैप्शन में लिखा: “सिनेमाघरों में ‘हौसला ईंधन बदला’ की गूंज के 100 दिन पूरे।”

Dhurandhar 2 100 Days: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar 2 100 Days
Dhurandhar 2 100 Days( Source: Social Media)

ट्रेड ट्रैकिंग एजेंसी सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपनी धुआंधार कमाई से बॉलीवुड को एक नया मुकाम दिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन: फिल्म ने दुनिया भर में कुल ₹1813.38 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस (भारत): भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹1149.29 करोड़ रही।

इस ऐतिहासिक कमाई के साथ यह हाल के दिनों में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, जबकि ‘पुष्पा 2’ के बाद यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। वहीं, इसके पहले पार्ट (‘धुरंधर’) ने दुनिया भर में ₹1307.35 करोड़ और भारत में ₹840.20 करोड़ का कलेक्शन किया था।

धुरंधर फ्रेंचाइजी और इसकी स्टार कास्ट

Dhurandhar 2 100 Days( Source: Social Media)
Dhurandhar 2 100 Days( Source: Social Media)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे।

इसके बाद इसी साल 19 मार्च को इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2‘ रिलीज किया गया। हालांकि सीक्वल में अक्षय खन्ना नजर नहीं आए, लेकिन बाकी स्टार कास्ट ने अपने किरदारों को बखूबी दोहराया। इस दूसरे भाग में रणवीर सिंह के किरदार ‘जसकिरत सिंह’ के ‘हमजा’ बनने की दिलचस्प कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा गया है।

अब ओटीटी (OTT) पर भी उठाएं फिल्म का लुत्फ

Dhurandhar 2 100 Days( Source: Social Media)
Dhurandhar 2 100 Days( Source: Social Media)

अगर आप इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए हैं, तो अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है। धुरंधर (पहला पार्ट): इसका अनसेंसर्ड वर्जन ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’ नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

धुरंधर 2 (सीक्वल): इसके सीक्वल का अनकट वर्जन ‘रॉ एंड अनदेखा: द रिवेंज’ 4 जून से जियो हॉटस्टार पर और 19 जून से नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Also Read: Seher Hone Ko Hai 27 June Update: सहर के सिर से छिनी छत, Mahid ने चली ऐसी चाल कि रातों-रात खरीदना पड़ा अपना ही घर, फूट-फूटकर रोई मां-बेटी

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।