Dhurandhar 2 Ban: ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी ‘B62 प्रोडक्शंस’ को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला किया है. यह फैसला सीधे तौर पर रणवीर सिंह की सीक्वल फिल्म से जुड़ा है, जो कि 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है.
मेकर्स पर हाल ही में मुंबई में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की शूटिंग के दौरान कई नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया गया है. इस बात पर बार-बार सेट पर नियम तोड़ने को लेकर चेतावनी जारी की गई थी. लेकिन चेतावनी ना मानने की वजह से अब प्रोडक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.
BMC Bans Aditya Dhar Productions: आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस पर बैन

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BMC को शुरू में एक स्थानीय नागरिक ने शिकायत दी थी. इसमें ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग के दौरान फायर टॉर्च के इस्तेमाल के बारे में शिकायत की गई थी. सिविक बॉडी के मुताबिक, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की टीम को शूटिंग पूरी होने तक फायर टॉर्च का इस्तेमाल न करने के लिए शूटिंग साइट पर ही ‘मौखिक चेतावनी’ दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने लोकेशन से पांच फायर टॉर्च जब्त किए.
इस घटना के बाद, BMC के A-वॉर्ड मेंटेनेंस स्टाफ ने शनिवार को डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (जोन 1) को एक प्रपोजल नोट तैयार करके दिया, जिसमें ऑनलाइन परमिशन प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी डिपॉजिट को जब्त करने और नियमों के उल्लंघन करने पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने, जैसी सिफारिश की गई थी.
Dhurandhar 2 Controversy: क्या लिया गया B62 पर एक्शन

डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर ने अपने प्रपोजल नोट में कहा है कि ऑनलाइन परमिशन प्लेटफॉर्म पर जमा 25,000 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट को जब्त कर लिया जाए. एप्लीकेंट्स कोमल पोखरियाल और नासिर खान को ब्लैकलिस्ट किया गया है, जिन्होंने शूटिंग के दौरान आग का इस्तेमाल न करने का अंडरटेकिंग साइन किया था. साथ ही एप्लीकेंट्स के संबंध में B62 प्रोडक्शंस को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है. लेकिन अब यहा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि जब ये फिल्म आदित्य धर के B62 और Jio Studio दोनों प्रोडक्शन कंपनियों द्वारा मिलकर बनाई जा रही है, तो ब्लैकलिस्ट सिर्फ B62 को ही क्यों किया गया है.
Ranveer Singh New Movie: Jio Studio पर क्यों नही लिया गया एक्शन

कई लोगों का ये कहना है कि शूटिंग के दौरान B62 प्रोडक्शन्स को इस बात की जिम्मेदारी दी गई थी कि वो शूटिंग साइट पर फायर टॉर्च का इस्तेमाल ना करें. लेकिन वहीं कई लोग ये कह रहे हैं कि भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन होने की वजह से मुकेश अंबानी के अंडर आने वाले Jio Studio पर कोई एक्शन नहीं लिया गया. क्योंकि अगर एक्शन ले भी लिया जाता तो परेशानी जियो स्टूडियो के लिए नही बल्कि डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर के लिए खड़ी हो जाती. खऐर सच्चाई क्या है और क्या नहीं इस बात का पता तो अब तक नही चल पाया है, लेकिन फिलहाल B62 प्रोडक्शन्स पर ही एक्शन लिया गया है.
Dhurandhar 2 Ban: कानूनी वचन पत्र का उल्लंघन करने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना

इसके अलावा, अंडरटेकिंग (कानूनी वचन पत्र) का उल्लंघन करने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी B62 पर लगाया गया है. नोट में आगे कहा गया है कि ‘प्रोडक्शन हाउस को महाराष्ट्र फिल्म सिटी की ऑनलाइन फैसिलिटी पर अप्लाई करने से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा, और उल्लंघन के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.’ ऐसे में इस फिल्म के लिए आने वाले समय में क्या मुसीबतें और बढ़ेंगी या फिर मामला यही शांत हो जाएगा ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.
Read More: Lil Poppa के निधन से हॉलीवुड गमगीन, जानें रैपर से जुड़ी खास जानकारी


Download Android App
Download iOS App




