Dhurandhar 2 Box Office Day 3: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही ऐसा धणाल मचाया है कि बाकी फिल्में इसके आगे पानी भरती दिखाई दे रही हैं. फिल्म का कलेक्शन आसमान छू रहा है, हर दिन ये फिल्म औसतन 100 करोड़ का कलेक्शन कर ले जा रही है और ये इंडियन फिल्मस में बेहद ही कम देखने को मिलता है. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का जनसैलाब नजर आ रहा है.

पहले पार्ट को तो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने के बाद भी ऐसी शुरुआत नहीं मिली थी. लेकिन इस फिल्म को तो पहले से ही इतनी हाईप मिल गई थी कि इसे रिलीज होते ही बेहतर शुरुआत मिल गई. वहीं फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े सबको हैरान कर रहे हैं.
धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यूज से ही 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. वहीं रिलीज के बाद से तो इसका बॉक्स ऑफिस पर अलग ही जलवा नजर आ रहा है. रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से बता दिया है कि मौजूदा समय में वही बॉक्स ऑफिस के असली धुरंधर हैं. एक्टर ने सलमान खान, शाहरुख, आमिर, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे एक्टर्स को पीछे छोड़ा है. तो चलिए एक बार जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 3 दिन में कितनी कमाई की है.
Dhurandhar 2 Box Office Day 3: धुरंधर 2 ने 3 दिन में कितने कमाए?

धुरंधर 2 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले ही 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. वहीं पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन घटा और फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए. लेकिन तीसरे दिन तो फिल्म ने हद ही मचा दी और इसकी कमाई में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला. ताजा आंकड़ों के मुताबिक इसका तीसरे दिन का कलेक्शन 113 करोड़ रुपये का रहा है, जो किसी भी फिल्म का और किसी भी दिन का भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन है.
इससे ही ये साफ होता है कि फिल्म अपनी कमाई से इतिहास रचती जा रही है. फिल्म के भारत में 3 दिन के नेट कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने 339.27 करोड़ की कमाई कर ली है. वाकई में इन आंकड़ों को देखकर तो यकीन करना भी मुश्किल है.
Dhurandhar 2 Box Office Day 3: कितना रहा धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

धुरंधर 2 फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 2 दिनों में 370 करोड़ की कमाई कर ली है. इसमें अगर तीसरे दिन के 113 करोड़ रुपये को जोड़ दिया जाए तो फिल्म का कलेक्शन 483 करोड़ रुपये पहुंचता है. जबकी अभी फिल्म के तीसरे दिन के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी हैं.
खास बात ये है कि साउथ से भी इस फिल्म को सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है. तेलुगु और तमिल से मिलाकर इस फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई कर ली है जो आने वाले समय में और भी बढ़ सकती है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि किसी इंडियन फिल्म का वर्ल्ड में ये सबसे बेहतर परफॉर्मेंस है.
Dhurandhar 2 Box Office Day 3: इन 5 एक्टर्स ने अभिनय से जीता दिल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर द रिवेंज को दर्शकों ने सराहा ही है, लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने भी इसकी तारीफ की है. इस फिल्म की शानदार स्टोरीलाइन और स्क्रिप्टिंग के साथ ही फिल्म के स्टार्स की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर माधवन की एक्टिंग को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
Read More: Dhurandhar 2 ने तोड़ा 113 साल के हिंदी सिनेमा का रिकॉर्ड, साउथ इंडस्ट्री की इन फिल्मों ने टेके घुटने


Download Android App
Download iOS App




