Dhurandhar 2 ने तोड़ा 113 साल के हिंदी सिनेमा का रिकॉर्ड, साउथ इंडस्ट्री की इन फिल्मों ने टेके घुटने

Dhurandhar 2 Breaks All Record

Dhurandhar 2 Breaks All Record: ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ऐसा तूफान मचाया है कि इसनें इतिहास रच डाला है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में पहली फिल्म दादा सहब फालके ने बनाई थी, जिसका नाम राजा हरिश्चंद्र था और ये साल 1913 में रिलीज हुई थी. तब से लेकर अब तक जितनी भी फिल्में बनी है, उन सबके रिकॉर्ड इस फिल्म ने तोड़ डाले हैं. यानि कि भारत में फिल्मों के बनने से लेकर अब तक के 113 साल पूरे होने पर जितने भी हिंदी फिल्म के रिकॉर्ड बने हैं, वो सब अब धुरंधर के आगे घुटने टेक चुके हैं.

Dhurandhar 2 Breaks All Record: किन फिल्मों को धुरंधर ने छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Breaks All Record
Dhurandhar 2 Breaks All Record (Source: Social Media)

धुरंधर 2‘ ने न केवल ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की है बल्कि इसने पुष्पा 2 को छोड़कर हर पैन इंडिया फिल्म के ओपनिंग डे को मात दे दी है. ‘बाहुबली’, ‘KGF 2’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ज़बरदस्त फ़िल्मों ने अपने रिलीज़ के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था, लेकिन इन सभी फिल्मों ने पैन इंडिया यानि कि हर एक भाषा में कलेक्शन करते हुए उस आंकड़े को छुआ था. पर धुरंधर 2 ने 100 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ हिंदी भाषा में पार किया है.

Dhurandhar 2 Breaks All Record: बॉलीवुड भी रचेगा इतिहास

Dhurandhar 2 Breaks All Record
Dhurandhar 2 Breaks All Record (Source: Social Media)

अब तक वैसे तो साउथ इंडस्ट्री की फिल्में इतिहास रच रही थी. लेकिन अब आखिरकार बॉलीवुड भी इतिहास रचने की राह पर निकल चुका है, जिसका जीता जागता एक्जाम्पल धुरंधर 2 है. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में मजबूती देखने को मिल रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन शुरू के शोज में 10 करोड़ की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन को लगभग 150 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है. हालांकि दूसरे दिन की कमाई पहले दिन के मुकाबले थोड़ी धीमी रही, लेकिन फिर भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है.

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. फिल्म देशभर में हजारों स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और हर शो में अच्छी ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि फिल्म तेजी से नए-नए रिकॉर्ड्स बनाने की ओर बढ़ रही है.

Read More: Bharti Singh Reveal Second Son’s Face: Bharti Singh ने रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, फैंस ने दिए रिएक्शन- ‘ये तो हर्ष की कॉपी है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।