बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी खूबसूरती के कारण फैंस के दिलों में राज करती हैं। सादगी से भरी दीया ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। दीया इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जिसकी फोटो हाल ही में एक्ट्रेस ने शेयर की थीं। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

दीया ने ट्वीट के जरिए बढ़ते प्रदूषण की वजह से होने वाले नुकसान की और ध्यान दिला रही हैं। दीया ने हाल ही में ये ट्वीट किया जिसमें उन्होंने रिसर्च पर आधारित एक रिपोर्ट को टैग करते हुए लिखा कि, वैज्ञानिकों की नई रिसर्च में पता चला है कि प्रदूषण के कारण पुरुषों का प्राइवेट पार्ट छोटा हो रहा है और शुक्राणुओं में कमी आ रही है। इस रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए दीया ने लिखा, ‘अब शायद दुनिया क्लाइमेट क्राइसिस और वायु प्रदूषण को थोड़ा और गंभीरता से लेगी?’
Now maybe the world will take #ClimateCrises and #AirPollution a little more seriously? https://t.co/zSHfek3iWN
— Dia Mirza (@deespeak) March 26, 2021
दीया का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग भी इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दीया पर्यायवरण को लेकर काफी जागरुक हैं और इस पर ट्वीट आदि भी कर चुकी हैं। फरवरी 2021 में ही दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की है। दीया की ये दूसरी शादी थी और उन्होंने बहुत ही सादगी के साथ सात फेरे लिए थे, शादी में केवल दीया और वैभव के कुछ खास दोस्त और परिवारवाले ही केवल शामिल हुए थे। अब शादी के बाद हाल ही में दीया ने इंस्टाग्राम पर अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। हाल ही में दीया ने समुद्र किनारे की अपनी हॉट फोटो फैंस के लिए शेयर की है।

दीया को आज भी फैंस रहना है तेरे दिल में फिल्म के लिए जानते हैं। फिल्म में एक्ट्रेस आर माधवन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में स्पोर्टिंग रोल में सैफ अली खान भी थे। फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था।


Download Android App
Download iOS App



