जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी डायना हेडन

Summary :

NULL

यह आश्चर्य की बात है कि 44 साल की उम्र हो जाने के बाद भी पूर्व मिस इंडिया डायना हेडन बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। जी हां, ऐसा वह करने वाली हैं। बता दें कि डायना प्रेग्नेंट हैं और वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। यह अलग बात है कि प्रेग्नेंट होने की प्रक्रिया इसबार अलग है। डायना तीन साल पुराने फ्रोजन एग्स (सुरक्षित रखे गए अंडाणुओं) से प्रेग्नेंट हुई हैं। इससे पहले भी डायना जनवरी 2016 में एक बच्चे को जन्म दे चुकी हैं। बता दें कि अंडाणुओं को भविष्य में मां बनने के लिए सुरक्षित रखना एक विशेष तकनीक है। कुछ समय पहले यह काम काफी असंभव था, लेकिन अब इसे कर पाना संभव हो पाया है।

Desk Team