बॉलीवुड के फेमस एक्टर विद्युत जामवाल इन दोनों सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, हाल ही में विद्युत जामवाल अपनी कथित गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी के साथ आगरा स्थित ताज महल पहुंचे थे। इस दौरान नंदिता की उंगली में एक चमचमाती रिंग देखी गई, जिससे माना जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है। बता दें कि नंदिता महतानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।

इस तस्वीर को देखने के बाद हर ओर अटकलें शुरू हो गईं कि विद्युत ने नंदिता से सगाई कर ली है। पहले तो सिर्फ अटकलें थीं, लेकिन अब इस खबर पर मुहर लग गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विद्युत जामवाल ने अपनी लव लेडी नंदिता महतानी से तीन दिन पहले सगाई कर ली थी।

विद्युत और नंदिता की जो तस्वीर सामने आई थी, उसमें नंदिता के हाथ में सगाई की अंगूठी भी दिखाई दी थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि विद्युत ने नंदिता के साथ तीन दिन पहले सगाई की थी। विद्युत से पहले नंदिता डीनो मोरिया को डेट कर चुकी हैं। डीनो और नंदिता का रिलेशनशिप काफी अजीब रहा था। दोनों कभी भी अलग हो जाते थे और फिर पैचअप कर लेते। कुछ साल पहले दोनों ने फाइनली एक दूसरे से ब्रेकअप किया, क्योंकि वह इमोशनली एक दूसरे से नहीं जुड़ पा रहे थे।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में आगे लिखा गया है कि नंदिता को पांच महीने पहले ही विद्युत के साथ प्यार होने का एहसास हुआ था । फिलहाल, अभी ऐसे हालात बन गए हैं कि चट मंगनी, पट ब्याह। दोनों ने सगाई तो कर ली है, लेकिन अभी शादी कब होगी, इसे लेकर कोई डेट सामने नहीं आई है। हालांकि, ये तय है कि दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि नंदिता से पहले विद्युत टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों दो साल तक इस रिश्ते में रहे, लेकिन बाद में वे अलग हो गए। कहा जाता है कि एक एमएमएस के लीक होने के बाद मोना सिंह ने विद्युत जामवार से ब्रेकअप कर दिया था। बाद में यह बात सामने आई थी कि ब्रेकअप का कारण सिर्फ एमएमएस ही नहीं था, बल्कि विद्युत का बॉलीवुड का बिजी शेड्यूल भी थी। दोनों एक दूसरे के साथ समय नहीं बिता रहे थे। विद्युत से ब्रेकअप करने के बाद मोना ने एक बिजनेसमैन से शादी कर ली।


Download Android App
Download iOS App



