राखी सावंत ने सरेआम खोल दी सलमान खान की पोल, यूलिया वंतूर संग वीडियो शेयर कर कह दी ये बात

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान खुद जिस बात को खुद कुबूल नहीं कर पाए उसे राखी सावंत ने पब्लिकली डिक्लेयर किया है। राखी सावंत ने यूलिया वंतूर संग सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि लाइमलाइट में बना हुआ है।

ड्रामा क्वीन राखी
सावंत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंटरनेट पर राखी के अतरंगी
वीडियो वायरल होते रहते है। बीतों दिनों शर्लिन चोपड़ा संग अपनी जुबानी जंग को
लेकर राखी चर्चा में बनी हुई थी। हालांकि इस बार राखी किसी और वजह से लाइमलाइट में
बनी हुई है। राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant Video: मां बनना चाहती हैं राखी सावंत, बोलीं- शादी से पहले भी  आए - E24 Bollywood

इस वीडियो में राखी
ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। अपने इस
वीडियो में राखी ने कुछ ऐसा किया है जिसे आजतक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी खुद
कुबूल नहीं कर पाए है उसे ड्रामा क्वीन ने
पब्लिकली डिक्लेयर दिया है। वहीं राखी की इस हरकत पर लोग भी खुद रिएक्ट करने
से रोक नहीं पाए।

दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सलमान
खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर संग डांस करती दिख रही हैं। यूलिया और राखी
एक पार्टी में परदेसिया सॉन्ग पर जमकर थिरकती दिख रही हैं। राखी और यूलिया के डांस
से ज्यादा ड्रामा क्वीन के कैप्शन पर लोगों की नजरें अटक गई है।

इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए राखी सावंत ने कैप्शन में लिखा, “स्वीटहार्ट भाभी।” वीडियो पर भी
भाभी लिखा हुआ है और राखी ने इसी के साथ सलमान खान को टैग भी किया है। इस वीडियो
के कैप्शन को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उस पर मजेदार कॉमेंट कर रहे
हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह आपने तो सारी पोल खोल दी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-
पहले भाईजान से पूछ लो।

पिछले काफी वक्त से सलमान खान और यूलिया की डेटिंग की खबरें सामने आ रही है।
मगर रोमानिया की रहने वाली यूलिया संग अपने रिश्ते को लेकर सलमान खान ने आज तक
कुबूल नहीं किया। हालांकि  सलमान के साथ
यूलिया को कई बार स्पॉट किया जा चुका है। वह सलमान की फैमली फंक्शन में भी कई बार
देखी जा चुकी हैं।

Desk Team