इन दिनों इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से तो लोगों का दिल जीत ही रहे हैं। बल्लेबाजी के अलावा शुभमन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीतें कुछ वक्त से क्रिकेटर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से जोड़ा जा रहा है। सारा और शुभमन की कई तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी।

मगर वैलेंटाइन्स डे के मौके पर शुभमन गिल की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसनें फिर से दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर संग शुभमन की डेटिंग की खबरों को हवा दी है। सामने आई तस्वीरों को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वैलेंटाइन्स डे पर शुभमन और सारा साथ में थे।

शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो एक कैफे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में क्रिकेटर कप में कुछ पीते हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘फिर से आज कौन सा दिन है?’

वहीं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जुलाई 2021 में अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘हे सिरी, मेरा फूड कहां है?’ क्रिकेटर की ये पोस्ट इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है।

सारा और शुभमन की फोटो में एक चीज ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और वो है फोटो का ब्रैकग्राउंट। दरअसल, दोनों ही तस्वीरों में ब्रैकग्राउंट बिल्कुल एक जैसा लग रहा है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने एक ही दिन अपनी ये फोटो क्लिक की होगी। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स क्रिकेटर की पोस्ट पर फनी कॉमेंट कर रहे हैं।



शुभमन गिल की पोस्ट पर एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘सारा तेंदुलकर वाला बैकग्राउंड।’ दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘पीछे लेफ्ट में जो लड़की है वो सेम है गाइज।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘भाई ध्यान से देखो पिछली वाली पोस्ट में कटिंग की है, यानी पुरानी पोस्ट की है इसने।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘कौन-सी वाली सारा ने फोटो क्लिक किया है।’


Download Android App
Download iOS App



