फिल्मी गलियारों में बीते कुछ टाइम से खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा के लिंकअप की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि तमन्ना और विजय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो भी इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। हालांकि इन डेटिंग रूमर्स पर दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। इसी बीच एक्टर के जवाब ने फिर से तमन्ना संग उनकी अफेयर की खबरों को हवा दी है।

वैसे तमन्ना और विजय के रिश्ते के बारे में अफवाहें इस साल जनवरी महीने में पहली बार सामने आई थी। उस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जो गोवा में न्यू ईयर पार्टी का वीडियो था जिसमें दोनों स्टार्स को एक-दूसरे को किस करते हुए देखा गया था। उस वीडियो के सामने आने के बाद ये कहा जा रहा है कि तमन्ना और विजय रिलेशनशिप में हैं।

इन दोनों की अफेयर की खबरें अब एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने एक्टर से सवाल पूछा कि क्या उन्हें टमाटर पसंद है? अपने फैन के इस सवाल पर एक्टर के जवाब ने फिर से उनके खबरों में ला दिया है।

फैन के टमाटर को पूछे गए सवाल पर विजय ने टमाटर वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘माई फेवरेट।’ खास बात ये है कि विजय एक्ट्रेस तमन्ना को प्यार से टमाटर कहकर ही बुलाते हैं। ऐसे में भले ही एक्टर ने सीधे तौर पर एक्ट्रेस का नाम ना लिया हो लेकिन उनके जवाब से फैंस को इशारा जरूर मिल गया है कि तमन्ना के लिए विजय के दिल में क्या फीलिंग है।

बता दें कि जब विजय वर्मा और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘दहाद’ बर्लिन में प्रीमियर करने वाली भारत की पहली वेब सीरीज बनी थी। उस टाइम फिल्म को मिली इस सफलता के लिए तमन्ना भाटिया ने ‘दहाद’ की टीम को बधाई दी थी। तब अपने जवाब में, विजय वर्मा ने तमन्ना को एक प्यारे नाम के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘थैंक्स टमाटर।’ तभी से सबको मालूम चला था कि विजय प्यार से तमन्ना को टमाटर बुलाते हैं।
.jpg)
गौरतलब है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को साल 2022 में दिसंबर महीने में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में एकसाथ देखा गया था। वहीं, ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि मशहूर निर्देशक सुजॉय घोष अपने अगले प्रोजेक्ट में विजय वर्मा के साथ तमन्ना भाटिया की जोड़ी बनाने की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App



