Diksha Pawar ने रिवील किए Splitsvilla 16 के फाइनलिस्ट, जानें शो के ऑन एयर होने से पहले कंटेस्टेंट ने क्यों किया ऐसा?

Summary :

Diksha Reveal Splitsvilla 16 Finalist: डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। लोग इस शो को खूब एंजॉय कर रहे हैं और अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब शो का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, इसलिए फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर फाइनलिस्ट कौन होंगे। इसी बीच दीक्षा पवार ने शो को लेकर कुछ ऐसे खुलासे कर दिए हैं, जिससे दर्शकों को फाइनलिस्ट वाले एपिसोड से पहले ही ये पता चल गया है कि फिनाले में कौन कौन जाने वाला है। Diksha Statement: दीक्षा ने शेयर…

Diksha Reveal Splitsvilla 16 Finalist: डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। लोग इस शो को खूब एंजॉय कर रहे हैं और अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब शो का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, इसलिए फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर फाइनलिस्ट कौन होंगे। इसी बीच दीक्षा पवार ने शो को लेकर कुछ ऐसे खुलासे कर दिए हैं, जिससे दर्शकों को फाइनलिस्ट वाले एपिसोड से पहले ही ये पता चल गया है कि फिनाले में कौन कौन जाने वाला है।

Diksha Statement: दीक्षा ने शेयर किया फाइनलिस्ट का नाम

ग्रैंड फिनाले को लेकर दीक्षा के बयान वाले वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। कुछ लोगों ने शो के मेकर्स पर सवाल उठाए, तो कुछ ने कहा कि दीक्षा ने दर्शकों का सस्पेंस खराब कर दिया। हालांकि, दीक्षा ने अभी तक ये नहीं बताया है कि उन्होंने ये खुलासा क्यों किया है। लेकिन फैंस का ये मानना है कि उनके ऐसा करने के पीछे एमटीवी खुद ही जिम्मेदार है।

Splitsvilla 16 Finalist: कौन होंगे स्प्लिट्सविला X6 के फाइनलिस्ट?

Diksha Reveal Splitsvilla 16 Finalist
Diksha Reveal Splitsvilla 16 Finalist (Source: Social Media)

वायरल वीडियो में दीक्षा ने बताया है कि शो की फाइनलिस्ट जोड़ियां गुल्लू-कायरा, तायने-सौंदर्या, सोराब-निहारिका और योगेश-रुरु हैं। ऐसे में अब ये नाम भी देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गए है और इस रिएलिटी शो से जुड़े फैंस के बीच ज़बरदस्त चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई दर्शकों ने इसपर निराशा जताई है क्योंकि फाइनल एपिसोड के ऑफिशियल तौर पर टीवी पर स्ट्रीम होने से पहले ही इम्पोर्टेंट जानकारियां लीक कर दी गईं।

Reason Behind Diksha’s Finalist Reveal: दीक्षा ने क्यों किए फाइनल्सट रिवील?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fully Faltoo (@realfullyfaltoo)

हालांकि कई लोगों का ये मानना है कि दीक्षा ने बिल्कुल ठीक किया है, क्योंकि कुछ ही दिनों पहले एमटीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीक्षा को रोस्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दीक्षा ये बोलती हुई दिखाई दे रही थी कि उन्हें अपने साथ समय बिताना बेहद पसंद है। तो ऐसे में उनकी इस वीडियो को एडिट कर के एमटीवी ने दोबारा शेयर किया और उस एडिटेड वीडियो में देखने को मिला कि उनका एक बॉडी डबल है, जो कि उनको खुद ही हग करता दिखाई दे रहा है।

Diksha Reveal Splitsvilla 16 Finalist: बदला लेने के लिए दीक्षा ने रिवील किए फाइनलिस्ट?

Diksha Reveal Splitsvilla 16 Finalist
Diksha Reveal Splitsvilla 16 Finalist (Source: Social Media)

ऐसे में फैंस का ये मानना है कि खुद को इतनी बुरी तरह से रोस्ट होता देख दीक्षा को गुस्सा आया होगा और इसी वजह से उन्होंने सारे फाइनलिस्ट रिवील कर दिए। हालांकि ऐसा है यै नहीं ये बात अब तक कनफर्म नहीं हो पाई है, लेकिन अगर दीक्षा ने इसी वजह से ऐसा किया है, तो ये बेहद ही शर्मनाक बात है।

Read More: Akshay Kumar अचानक हुए Hospitalized, एक्टर की हेल्थ अपडेट को लेकर फैंस के बीच मचा हड़कंप

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।