बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो और दिलीप कुमार बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं, जिनके प्यार की मिसाल दी जाती है। उनके फैंस ऐसे ही उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं। इसी बीच दिलीप कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता स्वास्थ्य कारणों के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि, वह रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं।

सायरा बानो ने कहा कि ईश्वर की कृपा से सब ठीक रहा तो हम रविवार को ही खार हिंदुजा नॉन कोविड अस्पताल से दिलीप कुमार के साथ घर चले जाएंगे। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किसी भी वजह से अस्पताल जाना खतरनाक है। उम्मीद है कि दिलीप कुमार स्वस्थ्य होकर जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे।

98 वर्षीय दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई। अभी उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर उनका नियमित रूप से चेकअप कर रहे हैं। सायरा बानो ने कहा कि ‘दिलीप कुमार साहब तेजी से ठीक हो रहे हैं और रविवार उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।‘
#StaySafe everybody.
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) April 28, 2021
दिलीप कुमार ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने के लिए कहा। उन्होंने लिखा- ‘सभी लोग सुरक्षित रहिए।‘

कोरोना काल में दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने की वजह से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर वेटरन एक्टर की तबीयत को लेकर चिंता जताई। दिलीप कुमार के ठीक होने की फैन्स सोशल मीडिया पर दुआ मांग रहे थे। हालांकि अब सायरा बानो के इस बयान के बाद दिलीप कुमार के फैंस को राहत मिली।


Download Android App
Download iOS App



