आखिर क्यों कंगना को अपनी पीआर बनाना चाहते हैं दिलजीत दोसांझ,बताई इसके पीछे की खास वजह

Summary :

बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन शांत रहने के बाद हाल ही में एक बार फिर दोनों स्टार्स के बीच आपस में बहस शुरू हो गई है।

बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन शांत रहने के बाद हाल ही में एक बार फिर दोनों स्टार्स के बीच आपस में बहस शुरू हो गई है। दरअसल कंगना रनौत ने किसान आंदोलन और किसानों की पैरोकारी करने वाले दिलजीत पर इस आंदोलन के बीच विदेश में वेकेशन मनाने का आरोप लगाया है। 
दरअसल हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। जिन्हें देख कंगना तिलमिला गई और दिलजीत को ताना भी मारा। ऐसे में भला अभिनेता भी कहां पीछे रहने वालो में से हैं तो बस उन्होंने कंगना को गजब तरीके से रिप्लाई किया है। वैसे अब दोनों की ये ट्विटर जंग सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। 
कंगना रनौत ने किया ट्वीट 
कंगना रनौत ने दिलजीत की फोटोज पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, वाह मेरे भाई! देश में आग लगाकर किसानों को सड़क पर बिठाकर लोकल क्रांतिकारी विदेश में ठंड का मजा ले रहे हैं। वाह! इसको कहते हैं लोकल क्रांति।

 दिलजीत दोसांझ ने दिया ऐसा जवाब 

वहीं एक्ट्रेस के इस ट्वीट का जवाब देते हुए दिलजीत ने रिप्लाई किया मुझे ये समझ नहीं आता कि इसे किसानों से दिक्कत क्या है? मैडम जी, पूरा पंजाब ही किसानों के साथ है, आप ट्विटर के भुलेखे में जिंदगी जी रहे हो। आपकी तो कोई बात भी नहीं कर रहा।

वैसे यह मामला यही नहीं थमा और दिलजीत के इस ट्वीट पर कंगना ने फिर जवाब देते हुए लिखा,वक्त बताएगा दोस्त कौन किसानों के हक़ के लिए लड़ा और कौन उनके ख़िलाफ़… सौ झूठ एक सच को नहीं छुपा सकते, और जिसको सच्चे दिल से चाहो वो तुम्हें कभी नफ़रत नहीं कर सकता, तुझे क्या लगता है तेरे कहने से पंजाब मेरे ख़िलाफ़ हो जाएगा? हा हा इतने बड़े बड़े सपने मत देख तेरा दिल टूटेगा।
अब ऐसे में दिलजीत ने जो कंगना को जवाब दिया वो इस समय इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।दरअसल दिलजीत ने जो ट्वीट किया उसमें उन्होंने लिखा  इसे मैं अपने पीआर के लिए ना रख लूं? दिमाग से तो जाता ही नहीं मैं इसके…।
एक्टर यही शांत नहीं बैठे उन्होंने आगे लिखा किसान बच्चे नहीं हैं जो तेरी-मेरी बातें सुनकर सड़कों पर बैठ जाएं। वैसे तुझे अपने पर ज्यादा भुलेखा है। तुम भी हटती नहीं और सारा दिन मुझे ही देखती रहती हो। इन सवालों का जवाब भी लेना है अभी पंजाबियों ने, ये मत सोचना हम भूल गए।
बता दें,किसान आंदोलन को लेकर कंगना और दिलजीत में ट्विटर पर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि ये दोनों कलाकार कई बार एक दूसरे को निजी तौर भी कमेंट करते हुए नजर आए हैं। 

Desk Team