रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण को बेहद खास अंदाज में किया बर्थडे विश, एक्ट्रेस को बताया ‘बीवी नंबर1’

Summary :

बीती रोज यानी मंगलवार 5 जनवरी को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 35 साल की हो गई।

बीती रोज यानी मंगलवार 5 जनवरी को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 35 साल की हो गई। बर्थडे के  स्पेशल डे पर अभिनेत्री को देश-विदेश में बसे उनके फैंस ने बधाई दी है। ऐसे में अदाकारा के एक्टर पति रणवीर सिंह ने उन्हें सबसे हटकर जन्मदिन की बधाई दी है। दरअसल रणवीर ने दीपिका को बीवी नंबर 1 बताया है। 
रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के बर्थडे के खास अवसर पर दो फोटोज साझा की है। इनमें से एक दीपिका के बचपन की है तो वहीं दूसरी तस्वीर उनकी जन्मदिन वाले दिन की है। 
रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर 
दीपिका के बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मेरी जान, मेरी लाइफ, मेरी गुड़िया। जन्मदिन मुबारक हो। अब उनकी इस बेहद क्यूट फोटो पर फैंस सहित कई सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।  

दीपिका पादुकोण की बचपन की तस्वीर के अलावा रणवीर ने एक और अन्य तस्वीर साझा की। इस तस्वीर साथ रणवीर ने लिखा, ‘बीवी नंबर1’। तस्वीर में रणवीर और दीपिका दोनों साथ में बैठे हुए हैं और रणवीर पीछे से दीपिका के गाल पर किस कर रहे हैं।

इस बॉलीवुड कपल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिलहाल शाहरुख खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। 
वहीं दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग में भी जूटी हुई हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा अभिनेत्री की पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 रिलीज होने को तैयार है। 
वहीं बात अगर रणवीर की करें तो एक्टर की फिल्म सूर्यवंशी जल्द रिलीज होगी।  रणवीर सिंह फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। पिछले दिनों एक्टर ने इस फिल्म के सेट से एक बेहद खूबसूरत फोटो भी साझा करी थी। 

Desk Team