Diljit Dosanjh Controversy: इन दिनों दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपने ‘Aura-2026’ टूर पर हैं और हाल ही में उन्हें कनाडा के वैंकूवर में परफॉर्मेंस देते हुए भी देखा गया है, लेकिन दिनों सोशल मीडिया पर जिस वजह से वो वायरल हो रहे हैं, उसकी वजह सिंगर का टूर नहीं बल्कि उनकी नैशनेलिटी है।
Diljit In ‘The Tonight Show’: ‘द टुनाइट’ में दिलजीत दोसांझ ने क्या किया?

दरअसल जिम्मी फॉल्टन के शो ‘द टुनाइट’ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिलजीत एंकर से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनपर इस शो को लेकर नहीं बल्कि इस बात पर सवाल उठाया जा रहा है कि वो सच में इंडियन हैं भी या नहीं? क्योंकि वायरल हो रहे वीडियो में आपको ये साफ तौर पर देखने को मिलेगा कि वो शो के दौरान हर बार खुद को पंजाब से बता रहे हैं। इसी वजह से अब उनके फैंस सिंगर से ये सवाल करने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या वो पंजाबी हैं या इंडियन?
फैंस के मन में ये सवाल आना लाजमीं भी हैं, क्योंकि पहले भी दिलजीत कई बार खुद को इंडियन की जगह पंजाबी बता चुके हैं। वहीं उन्हें खालीस्तान को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया है। हालांकि वो खुद को जस्टिफाई करने के लिए अपने फैंस के सामने खुद को इंडियन कह देते हैं। लेकिन विदेश जाते ही उनका पूरा बिहेवियर बदल जाता है। इसी वजह से ये बात लोगों को समझ में नहीं आ पा रही है कि आखिर दिलजीत ऐसा करते क्यों है? और क्या भारत को बदनाम करने से उनकी खालिस्तानी सोच सही साबित हो जाएगी?
Diljit Dosanjh Has Khalistani Connection: खालिस्तान से हैं दिलजीत के कनेक्शन?

दिलजीत इंडिया में काफी पॉपुलर है और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। इस वजह से उनको किसी भी बात पर लोगों का खुलकर समर्थन मिलता है, लेकिन इस बार उनकी ये हरकत हर किसी को खफा करती दिखाई दे रही है। क्योंकि उनकी वायरल हो रही इस वीडियो को देखर ये साफ पता चल रहा है कि वो खालिस्तानी समर्थक है, इसी वजह से वो देश से ऊपर अपने पंजाब को रखते हैं। जहां अभी भी कई लोग इस राज्य को खालिस्तानी देश बनाना चाहते हैं।
Diljit Dosanjh Canada Tour: दिलजीत दोसांझ का कनाडा टूर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ का Aura-2026 टूर 23 अप्रैल से शुरू हुआ था और उनका पहला कॉन्सर्ट वैंकूवर के BC प्लेस स्टेडियम में था। वहीं इस टूर का उनका आखिरी शो सैन फ्रांसिस्को में 20 जून को होने वाला है।
Diljit Dosanjh Controversy: दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्में

सिंगिंग के अलावा दिलजीत दोसांझ एक्टिंग की दुनिया में भी काफई पॉपुलर हैं। आखिरी बार उन्हें बॉर्डर 2 में देखा गया था, वह जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में भी नजर आएंगे जिसमें नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।






















