पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों बॉलीवुड में भी अपनी जगह मजबूत कर रहे है। वो अब तक उड़ता पंजाब और गुड न्यूज़ समेत कई सुपरहिट फिल्मो का हिस्सा रह चुके है। ऐसे में अब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर अपनी राय रखी है। बता दे, दिलजीत दोसांझ बहुत ही बेबाकी और प्यार से किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देने से बिलकुल भी नहीं कतराते।

हाल ही में दिलजीत से जब बॉलीवुड में काम करने को लेकर उनके अनुभव और साथ ही हिंदी फिल्में करना उनके लिए कितना मायने रखता है पूछा गया तो इस बात पर जवाब देते हुए दिलजीत दोसांझ ने बहुत ही बेबाकी से जवाब देते हुए बातों ही बातों में बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है। दिलजीत ने न सिर्फ बॉलीवुड को लेकर खुलासे किए बल्कि ये भी कहा कि उन्हें बॉलीवुड में बड़ा स्टार बनने की कोई इच्छा नहीं है।

दिलजीत ने कहा, ‘मुझे बॉलीवुड स्टार बनने की कोई इच्छा नहीं है। मुझे अपने संगीत से प्यार है और ये मैं बिना किसी के कहे तैयार कर सकता हूं, कोई भी सुपरस्टार मुझे ये नहीं बता सकता कि मेरा संगीत चलेगा या नहीं। किसी और का गाना बेहतर काम करेगा। इनमें से कुछ भी मुझ पर काम नहीं करता है। पंजाबी कलाकार बिलकुल स्वतंत्र हैं। हमें कोई भी नहीं रोक सकता। मुझे कोई संगीत बनाने से नहीं रोक सकता। मैं तब तक म्यूजिक बनाऊंगा जब तक मैं चाहता हूं और जब तक रब साथ रहेगा। मुझे इस बात की कोई फिक्र नहीं है कि मुझे बॉलीवुड में काम मिलेगा या नहीं।’

इस बातचीत के दौरान जब दिलजीत दोसांझ से उनके बॉलीवुड में काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो वह हंस पड़े और उन्होंने कहा, ‘अगर मैं इसके बारे में बात करूंगा तो ये एक बड़ी बात बन जाएगी। मुझे लगता है इन सब बातों से दूर रहना बेहतर है। आपकी आंखे कभी- कभी सब बता देती हैं। शब्दों का इस्तेमाल ज़रूरी नहीं है। बॉलीवुड में यह जरूरी नहीं है कि आपको डॉयलॉग मिलें। आपके पास आपका चेहरा, एक्सप्रेशंस और आपकी आंखें हैं, जो सब कुछ जाहिर कर देती हैं। मैं किसी एक्टर या डायरेक्टर का दीवाना नहीं हूं। वे अपने घरों में सुपरस्टार हो सकते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



