‘RIRI’ गाने वाले ट्वीट पर कंगना को दिलजीत ने दिया करारा जवाब,बोले-तुझ पर गाना बनाने का दिल नहीं करता…

Summary :

पिछले महीनों दिल्ली बॉर्डर से शुरू हुए किसान आंदोलन का मुद्दा अब न केवल भारत में बल्कि विदेशी मीडिया तक पहुंच चुका है।

पिछले महीनों दिल्ली बॉर्डर से शुरू हुए किसान आंदोलन का मुद्दा अब न केवल भारत में बल्कि विदेशी मीडिया तक पहुंच चुका है। जी हां दरअसल किसान आंदोलन में अब विदेशी सितारे भी अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं। ऐसे में मनोरंजन जगत भी दो हिस्सों में बंटा हुआ दिखाई दे रहा है। हॉलीवुड सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद से ही देश में कंगना और दिलजीत के बीच फिर से जुबानी जंग छिड़ गई है। 
दरअसल बीती रोज कंगना ने दिलजीत के गाने रीरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं अब कंगना के इस कमेंट का दिलजीत ने अपना रिएक्शन दिया है। 
दिलजीत ने किया ट्वीट…
कंगना के ट्वीट का जवाब देते हुए मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट किया 2 रुपए? अपनी वाली जॉब मुझे मत बताओ। ऐसे गाने तो आधे घंटे में बना लेते है हम। तुझ पर बनाने का दिल नहीं करता। मिनट तो 2 ही लगेंगे। हर जगह तो तुझे बोलना होता है। जा यार बोर ना कर अपना काम कर।

सिंगर ने किया अपना नया गाना रिलीज
मालूम हो दिलजीत दोसांझा ने बीते दिन अपना एक नया गाना रीरी रिलीज किया है। जिसमें इंटरनेशनल पॉपस्टार रिहाना का जिक्र है। वहीं एक्टर के इस गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए कंगना आग बबूला हो गई थी। कंगना ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था,इसको भी अपने 2 रुपए बनाने है। यह सब कब से प्लान हो रहा है। तकरीबन एक महीना तो लगेगा वीडियो और अनाउंसमेंट की तैयारी में और लिबरु  चाहता है कि हम ये मान लें कि अब ऑर्गेनिक तरीके से हो रहा है…हाहा…। अब इसके जवाब में दिलजीत ने इसका जवाब एक्ट्रेस को दे दिया है।

बता दें कंगना रनौत ने दिलजीत के नए गाने के रिलीज होने पर कई आरोप लगाए हैं। दरअसल अभिनेत्री को गाने में रिहाना का नाम बिल्कुल पसंद नहीं आया और सिंगर पर ये सबसे कर के पैसे कमाने का आरोप भी लगा रही हैं। इसके अलावा कंगना अभिनेता को उनके नाम से न बुलाकर ‘Libru’ कहकर बोल रही हैं। वहीं यह सब देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कंगना और दिलजीत के बीच फिर से जमकर बहसबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। 
गौरतलब है विदेशी पॉपस्टार रिहाना के ट्वीट ने किसान आंदोलन पर अन्तरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज का भी ध्यान खींचा है। मंगलवार को रिहाना ने किसान आंदोलन से जुड़ी एक खबर को ट्वीट करके कहा था हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? इसके बाद से ही कई विदेशी स्टार्स के ट्वीट आने शुरू हो गए जिन्होंने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

Desk Team