क्रिस्टोफर नोलन की ‘टेनेट’ पर बात करते हुए दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने कहा- ‘आखिरकार मुझे खुद पर विश्वास हुआ’

Summary :

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट की शूटिंग शुरु कर दी है। हालांकि पहले वह इस बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने पर घबरा रहीं थीं।

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट की शूटिंग शुरु कर दी है। हालांकि पहले वह इस बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने पर घबरा रहीं थीं। वैसे तो डिंपल कपाड़िया में और उनकी कला में अब एक नया विश्वास हॉलीवुड की इस बड़ी बजट की फिल्म का हिस्सा बनकर पैदा हो गया है। 
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए डिंपल कपाड़िया ने कहा , मेरे काम करने की प्रक्रिया भय और घबराहट है। मुझे नहीं पता कि इसके बाद की प्रक्रिया कैसे सामने आती है। डिंपल ने आगे कहा, मेरा टेकअवे (फिल्म में काम करने के बाद) काफी ज्यादा है। इसने मेरे मानसिक मेकअप को पूरी तरह से बदल दिया है।
 
डिंपल ने आगे कहा, इसने मुझे अधिक आत्मविश्वास दिया है, मैं बेहतर भूमिकाएं करना चाहती हूं, अधिक काम करना चाहती हूं और मुझमें अधिक सकारात्मकता जगी है। इसने आखिरकार मुझे यह विश्वास दिलाया है कि नोलन के साथ काम किया है। यह एक खूबसूरत सपना है जो सच हो गया है। प्रिया का किरदार निभाते हुए डिंपल फिल्‍म में नजर आएंगी। यह फिल्म की कहानी के लिए एक्ट्रेस का किरदार बहुत अहम है। घातक व्यक्ति के रूप से उनका यह चरित्र उभरता है। इस किरदार में कई ग्रे शेड्स होंगे। 
राज कपूर की बॉबी फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली डिंपल कपाड़िया ने कहा,यह प्यारा था (ग्रे शेड्स निभाना)। यह बहुत प्यारा आश्चर्यभरा था, और जिस तरह से लिखा गया था। यह इतनी खूबसूरती से लिखा गया है कि आधी लड़ाई वही जीत ली गई। 63 वर्षीय स्टार ने नोलन की बात करते हुए कहा, मैं फिल्म करने में संकोच कर रही थी, क्योंकि मैं खुद और अपनी क्षमताओं के साथ सहज नहीं थी, लेकिन नोलन की फिल्म करने के बाद, मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि वह हर चीज का ध्यान रखते हैं। 
मूल रूप से इसी साल टेनेट ने जुलाई में रिलीज होना था मगर कोरोना महामारी के चलते इसे स्‍थगित कर दिया। भारत में अब यह फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी। डिंपल कपाड़िया ने कहा, मुझे उम्मीद है कि लोग सिनेमाघर जाएंगे और फिल्म देखेंगे। यह बिल्कुल शानदार है, एक्शन सीक्वेंस शानदार हैं। नाटक को बड़े पर्दे पर देखना होगा। आप पायरेटेड संस्करण या छोटे परदे पर इसका आनंद नहीं ले सकते हैं।

Desk Team