टीवी जगत का मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में अजमेर शरीफ दरगाह पर दुआ मांगने पहुंचे हैं। इस बीच शोएब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया पर बेगम दीपिका कक्कड़ के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं इन तस्वीरों में जहां शोएब पगड़ी पहने दिखाई दिए तो वहीं दीपिका शॉल से पूरी तरह ढकी हुई हैं।

लेकिन, सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल होने के बाद कुछ फैंस को दीपिका का इस तरह दरगाह जाना रास नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

शोएब ने साझा की तस्वीर
दरअसल, शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शोएब ने इसके कैप्शन में कई हैशटैग लिखे हैं- #ajmersharif #alhamdulillah #jummahmubarak ।
दोनों के लुक की बात करें तो इस दौरान शोएब और दीपिका दोनों ने कपड़ों की ट्यूनिंग की है। कपल सफेद कलर के कुर्ते-पायजामे और सलवार-सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं शोएब ने कुर्ते के साथ ग्रे कलर की जैकेट पहनी है तो वहीं दीपिका ने शॉल के साथ कैरी किया है।

इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं। एक यूजर ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर पूछा कि क्या तुम शोएब को मंदिर लेकर गई हो? खुद तो पूरी तरह से मजहब बदल लिया है।

दीपिका और शोएब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। वहीं दोनों की तस्वीरों पर फैंस का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में जहां कुछ लोग खुश हो कर इस कपल को दुआएं दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग दीपिका के इस तरह दरगाह जाने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाली 13 जनवरी को शोएब और दीपिका का म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो रहा है। गाने का नाम है- जिए तो जिए कैसे 2.0. इस गाने को स्टेबिन बेन ने गाया है। इस गाने का पोस्टर कपल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।


Download Android App
Download iOS App



