दिशा पटानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आयेंगी। दिशा ने कहा कि वो फ्यूचर में सलमान खान संग काम नहीं कर सकती हैं।

दिशा ने कहा, अली सर ने मुझे एक भूमिका के लिए बुलाया, जो स्पेशल अपीयरेंस से कई अधिक था। मैंने उन्हें सुना और क्योंकि यह भूमिका सलमान सर के साथ थी तो मैंने हामी भर दी। ईमानदारी से कहूं तो, मुझे नहीं पता कि आगे कभी भी मुझे सलमान सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

दिशा पटानी ने आगे कहा , “यहां तक कि अली सर ने भी मुझे स्क्रिप्ट सुनाते हुए ये कहा। जब उनसे इसके पीछे का कारण पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है, हमारे बीच उम्र के अंतर के कारण। भारत में, ये सही है क्योंकि उस हिस्से में सलमान सर यंग एज में हैं, तो इसलिए ये ठीक था।

दिशा पाटनी ने कहा, सलमान अद्भुत इंसान हैं, बहुत मेहनती भी हैं। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। एक लिहाज से भारत बहुत स्पेशल फिल्म है क्योंकि मैंने इस तरह की फिल्म नहीं की है। इसलिए उन्हें लगता है कि सलमान के साथ दूसरा मौका नहीं मिल सकता है।

दिशा सलमान के साथ काम करके बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, मुझे अच्छा लग रहा है कि लोग मुझे और सलमान को साथ में देखेंगे। हमारे बीच की केमिस्ट्री गजब की है। मैं इसकी कभी उम्मीद नहीं की थी। सलमान के साथ सॉन्ग करके मैं बहुत लकी हूं। कोरिग्राफर और अली सर को धन्यवाद।

आपको बता दें सलमान खान और दिशा पटानी पर फिल्माया गया गाना स्लो मोशन फैंन्स को बेहद पसंद आ रहा है और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि अली अब्बास जफर निर्देशित भारत फिल्म में दिशा पाटनी और सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 05 जून को प्रदर्शित होगी।


Download Android App
Download iOS App



