बिग बॉस फेम राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार का यानी 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में इस कपल की शादी के पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। 14 जुलाई को राहुल और दिशा परमार की मेहंदी का फंक्शन रखा गया था, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अपनी मेहंदी में दिशा परमार ने हाथों में राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी रचा ली। खास बात इस कपल ने मेहंदी की रस्म पूरी होने के बाद मीडिया के सामने आकर पोज भी दिए।

दिशा ने पिंक ड्रेस में ढाया कहर…
अपनी मेहंदी फंक्शन में दिशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर का आउटफिट पहने नजर आई। बात दें, दिशा परमार ने मेहंदी की रस्म के लिए पिंक रंग का सूट और ऑफ व्हाइट रंग का सरारा पहना हुआ था।

अपने लुक को और ज्यादा स्टनिंग बनाने के लिए दिशा ने इस आउटफिट को कंपलीट लुक देने के लिए टैजल्ड दुपट्टा कैरी किया है। वहीं दिशा के होने वाले पति राहुल की बात करें तो मेहंदी के लिए सिम्पल कुर्ता पहना है। मेहंदी लगवाने के बाद राहुल और दिशा ने पैपराजी को पोज भी दिए हैं।

राहुल और दिशा परमार अपनी मेहंदी फंक्शन में जमकर मस्ती करते हुए नजर आये। यही नहीं दिशा ने फोटो क्लिक करते हुए अपनी मेहंदी को दिखाया जिसमें राहुल का नाम लिखा हुआ है। अब इंटरनेट पर सामने आई इन फोटोज में राहुल वैद्य काफी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को दिशा और राहुल की ये कैमिस्ट्री को काफी पसंद आई है।
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल को रही वीडियो में दिशा परमार अपनी गर्ल गैंग के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। खास बात इस दौरान राहुल ने दिशा के लिए ‘मेहंदी लगा कर रखाना’ गाना भी गाया और सब एक साथ डांस भी करते नजर आए। यही नहीं वीडियो में राहुल अपनी होने वाली दुल्हनिया दिशा के हाथ में अपना नाम खोजते दिखाई दे रहे हैं, ये दिशा के लिए काफी रोमांटिक पल था। अब सोशल मीडिया पर लोगों को दिशा का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



