‘प्रेमानंद जी का अपमान किया…’, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, इस गिरोह ने ली जिम्मेदारी

Disha Patani House Firing Case

Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर (विला नंबर 40, सिविल लाइन्स) पर फायरिंग की घटना सामने आई है।  ये घटना सुबह 4:30 बजे की है, जिसमें 2 राउंड हवाई फायरिंग की बात सामने आई है। हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर के बाहर कई खाली खोखे बरामद हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Disha Patani House Firing Case: इस गिरोह ने ली जिम्मेदारी

घटना की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गिरोह ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह हमला संत प्रेमानंद महाराज और संत अनिरुद्धाचार्य महाराज के प्रति “अनादर” के जवाब में किया गया था। पोस्ट में कहा गया है कि दिशा पाटनी और खुशबू पटानी ने धर्म और संतों का अपमान किया है, जिसके चलते यह फायरिंग की गई। इसमें धमकी भी दी गई है कि यदि भविष्य में ऐसा कुछ फिर होगा तो परिणाम गंभीर होंगे।

Disha Patani House Firing Case
Disha Patani House Firing Case

Disha Patani News: सुरक्षा एवं पुलिस जांच

घटना की जानकारी मिलते ही दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोल्डी बरार और उसके संगठन के कई संदिग्धों पर नजर है।

Disha Patani House Firing Case
Disha Patani House Firing Case

सोशल मीडिया वायरल हुई पोस्ट

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। लोगों में तरह‑तरह की बहस हो रही है कि क्या सच में दिशा पाटनी या उनकी बहन खुशबू ने संतों का अपमान किया है, अथवा यह आरोप मनगढ़ंत है। कई उपयोगकर्ता घटना के तथ्यों की पुष्टी करने की मांग कर रहे हैं। मीडिया कवरेज बढ़ी हुई है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Double Eviction: Bigg Boss 19 में हुआ Double Eviction, घर से बाहर हुए ये दो कंटेस्टेंट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।