West Bengal Accident: बीरभूम की पत्थर खदान में हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 5 घायल

Summary :

West Bengal Accident: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार को एक भयानक हादसा हुआ। जिले के नलहाटी इलाके में स्थित एक पत्थर खदान में अचानक चट्टान का हिस्सा गिरने से छह मजदूरों की जान चली गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दोपहर के समय हुआ, जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे। West Bengal Accident: हादसे के समय क्या हुआ? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मजदूर खदान से पत्थर निकालने का काम कर रहे थे, तभी अचानक खदान का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। हादसा इतना तेज़ और अचानक था कि मजदूरों…

West Bengal Accident: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार को एक भयानक हादसा हुआ। जिले के नलहाटी इलाके में स्थित एक पत्थर खदान में अचानक चट्टान का हिस्सा गिरने से छह मजदूरों की जान चली गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दोपहर के समय हुआ, जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे।

West Bengal Accident: हादसे के समय क्या हुआ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मजदूर खदान से पत्थर निकालने का काम कर रहे थे, तभी अचानक खदान का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। हादसा इतना तेज़ और अचानक था कि मजदूरों को संभलने या बचने का मौका तक नहीं मिला। उस समय खदान में करीब 12 मजदूर मौजूद थे, जो मलबे में दब गए।

West Bengal Accident
West Bengal Accident

West Bengal News: स्थानीय लोगों की मदद से शुरू हुआ बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही आसपास की खदानों में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान में पुलिस की बड़ी टुकड़ी भी लगी हुई है।

Accident News: जिला प्रशासन ने दी जानकारी

शुरुआत में यह खबर आई थी कि हादसे में 5 मजदूरों की मौत हुई है और 4 घायल हैं। लेकिन बाद में प्रशासन ने पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या छह हो गई है और पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

West Bengal Accident
West Bengal Accident

अभी भी जारी है तलाशी अभियान

प्रशासन ने बताया कि मलबे से पहले पाँच मजदूरों के शव निकाले गए और फिर इलाज के दौरान एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह जांच की जा रही है कि क्या मलबे में कोई और मजदूर अब भी फंसा है।

खदान मालिक से पूछताछ शुरू

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और खदान के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि हादसे के पीछे लापरवाही या कोई अवैध गतिविधि तो नहीं है।

West Bengal Accident
West Bengal Accident

अवैध खदानों की समस्या

बीरभूम जिले का यह क्षेत्र अवैध पत्थर खदानों के लिए पहले से ही बदनाम रहा है। यहां मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक नियमों का पालन अक्सर नहीं किया जाता। इसके अलावा, कई बार इन खदानों में अवैध रूप से जिलेटिन जैसी विस्फोटक सामग्री भी जमा की जाती है, जो और भी गंभीर खतरा पैदा करती है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने वाला मेडिकल छात्र यूपी से गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।