बॉलीवुड अदाकारा
दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म एक विलेन
रिटर्न्स रिलीज के लिए तैयार है। इन दिनों एक्ट्रेस मूवी एक विलेन रिटर्न्स के
प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और
अर्जुन कपूर अहम रोल में दिखने वाले हैं। वहीं फिल्म को मशहूर डायरेक्टर मोहित
सूरी की यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर होने वाली है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस को रेड
बॉडीकॉन सेक्विनड गाउन में देखा गया था जिसमें वह हमेशा की तरह अपने किलर लुक्स से
लोगों को घायल कर रही थीं।
दरअसल, दिशा अपनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स‘ के प्रमोशन के लिए रेड कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थी। वैसे तो अपने इस अवतार में दिशा काफी बोल्ड और
ग्लैमरस लग रही थी। मगर उनकी इस ट्यूब ड्रेस का नेक काफी डीप था। इस लुक में दिशा
का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दिशा के इस हॉट अवतार को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
एक्ट्रेस के वीडियो को इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। दिशा ने अपने इस लुक से
अपने हजारों चाहने वालों की नींद उड़ा कर रख दी है। इस ड्रेस में दिशा अपने परफेक्ट फिगर को खूबसूरती से
फ्लॉन्ट कर रही हैं, साइड पार्टेड हेयर और सॉफ्ट मेकअप के साथ अदाकारा ने अपने
बोल्ड लुक को पूरा किया था।
इससे पहले भी कई मौकों पर दिशा का सिजलिंग और बोल्ड अवतार फैंस को दिखने को
मिला है। एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है।
दिशा ने इससे पहले फिल्म के प्रमोशन के दौरान ब्लैक ड्रेस में इंटरनेट का तापमान
बढ़ा दिया था। वहीं एक विलेन रिटर्न्स में भी दिशा अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती
दिखने वाली हैं।
एक विलेन रिटर्न्स में जॉन और दिशा की जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को दिखने वाली
है। इससे पहले इन दोनों स्टार्स ने कभी एक दूसरे साथ कभी स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं
किया है। इस फिल्म में मोहित सूरी दोनों फ्रेश जोडियों के साथ बिग स्क्रीन पर
दस्तक देने आ रहे है। फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने आएगी।


Download Android App
Download iOS App






