बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अपने वेकेशन की तस्वीरों और वीडियो को शेयर कर फैंस को ट्रीट देती हैं। दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा अपने बोल्ड अंदाज और लुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनके बोल्ड अंदाज को फैंस खूब पसंद भी करते हैं।

हाल ही में दिशा पटानी अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं। वैसे अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस हमेशा की तरह कयामत ढा रही हैं।

दरअसल दिशा ने इस दौरान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैक टू बैक दो तस्वीरें पोस्ट की है। इन फोटोज में दिशा बिकिनी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह पानी में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनका बोल्ड और हॉट अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। वैसे हमेशा की तरह इस बार भी फैंस दिशा की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं साथ ही कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं।

इन तस्वीरों के अलावा दिशा ने बिकिनी पहन कुछ और फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो ब्लू चेक की ओवरसाइज शर्ट पहने नजर आ रही थीं। वैसे बिकिनी के साथ ब्लू चेक की ओवरसाइज शर्ट, हूप ईयररिंग्स और गले में क्रॉस होली पेंडेट पहने दिशा खुले बालों में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी की अपकमिंग फिल्म योद्धा होगी। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म योद्धा के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह फिल्म के अभिनेता, निर्देशक और पूरी टीम के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म योद्धा में दिशा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ड्रामा फिल्म योद्धा का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं।

फिल्म योद्धा के अलावा दिशा पटानी के पास अभी मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स भी है इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्रहम और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।


Download Android App
Download iOS App



