सलमान खान कटरीना कैफ फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पूर्वक 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की है और इस फिल्म ने सलमान खान को करियर का एक और माइल स्टोन दिया है।

एक तरफ जहाँ फिल्म की पूरी टीम फिल्म भारत की सफलता को एन्जॉय कर रही है वहीँ एक्ट्रेस दिशा पाटनी थोड़ा निराश है। जी हाँ उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया की उन्हें फिल्म की कामयाबी पर बेहद ख़ुशी है पर एक बात को लेकर वो निराश है।

आपको बात दें दिशा पाटनी ने इस फिल्म में राधा का किरदार निभाया है और उनकी एक्टिंग की काफी सराहना भी हुई है पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म भारत में कैटरीना कैफ के साथ कोई सीन नहीं कर पाने को लेकर निराश हैं।

सलमान खान की फिल्म भारत ईद के अवसर पर 05 जून को प्रदर्शित हुयी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी की भी अहम भूमिकाएं है।

दिशा ने भारत में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर किया लेकिन उन्हें कैटरीना से साथ किसी भी सीन में नहीं देखा गया। इस बात से दिशा भी निराश हैं।

दिशा ने बताया कि वह इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानती हैं कि भारत में उन्हें कैटरीना के साथ काम करने का कोई मौका नहीं मिला। वहीं सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर दिशा बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने सलमान को मेहनती, एनर्जेटिक और नेकदिल बताया है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दिशा पटानी आदित्य रॉय कपूर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म मलंग में नजर आने वाली है। ये फिल्म 2020 तक बॉक्स ऑफिस रिलीज़ होने की सम्भावना है।



Download Android App
Download iOS App



