बॉलीवुड की हॉड एंड गॉर्जियस अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने बोल्ड लुक की वजह से आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बीच दिशा पाटनी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है। जी हां दिशा की एक तस्वीर ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक बिकिनी पहने अपनी एक फोटो पोस्ट की है। जैसे ही दिशा ने अपनी ये तस्वीर शेयर करी उसके बाद से ही उनके इंस्टाग्राम पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो गई। कई लोगों ने कमेंट किया दिशा पाटनी गॉर्जियस और सेक्सी लग रही है तो कुछ ने यह लिखा दीदी एग्जाम्स चल रहे हैं…पढऩे दो प्लीज।

दिशा द्वार पोस्ट की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे एक्ट्रेस पूल किनारे चिल करते हुए नजर आ रही हैं। वैसे टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा भी दिशा की इस पिक्चर की मुरीद हो गई हैं।

खैर,ये कोई पहली बार नहीं जब दिशा पाटनी ने अपनी बेहद हॉट लुक से लोगों अपना दीवाना बनाया हो,क्योंकि दिशा इससे पहले भी अपने फैंस के होश उड़ाती रहती है।

दिशा एक अंडरगार्मेंट्स बनाने वाली कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं जिसका प्रमोशन वो खुद अपने इंस्टा पर करती रहती हैं।

इन दिनों एक्ट्रेस थाईलैंड में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं।
.jpg)
उन्होंने बौद्घ मंदिर की ये बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। शेयर की गई इस फोटो में दिशा येलो क्रॉप टॉप और पिंक प्लाजो में बहुत सुंदर लग रही हैं।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अगले साल दिशा पाटनी मलंग नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्टे्रस के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर होंगे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



