Indraneil Sengupta से नहीं हुआ तलाक पर क्या Barkha Sengupta को अब इस TV actor से हुआ प्यार?

Summary :

शादी के 13 साल बाद बेस्ट कपल्स की लिस्ट में शिमार बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों का तलाक नहीं हुआ है। वहीं, इसी बीच अब बरखा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं।

टीवी इंडस्ट्री के एक पॉपुलर कपल को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ समय पहले ऐसी अफवाहें सामने आई थी कि इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा सेनगुप्ता के बीच कुछ अनबन चल रही है। इनकी शादीशुदा ज़िन्दगी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कोई भी ये विश्वास नहीं कर पा रहा था कि इतने परफेक्ट दिखने वाले कपल की शादी में भी कोई दिक्कत आ सकती है और बात डाइवोर्स तक पहुंच सकती है। 
हालांकि, बाद में ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई थी कि इनके बीच अब सब ठीक हो गया है। मगर अब जो मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं वो जानने के बाद आपके भी पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। दरअसल, शादी के 13 साल बाद बेस्ट कपल्स की लिस्ट में शिमार बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों का तलाक नहीं हुआ है। 
वहीं, इसी बीच अब बरखा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि बरखा सेनगुप्ता को फिर से प्यार हो गया है। दरअसल, अब ऐसा कहा जा रहा है कि तैंतालीस साल की बरखा अब एक्टर और प्रोड्यूसर आशीष शर्मा को डेट भी कर रही हैं। 
आपको बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस को आशीष की बर्थडे पार्टी में उनके घर पर भी स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों ने साथ में डांस किया। खबरें बताती हैं कि दोनों ने पिछले साल डेटिंग शुरू कर दी थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर इनका प्यार परवान चढ़ा। हालांकि, न तो आशीष और न ही बरखा का इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन सामने आया है। 
वहीं बात अगर एक्ट्रेस की शादीशुदा ज़िन्दगी की करें तो, बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। वहीं, दोनों की एक 11 साल की बेटी भी है। पिछले साल बरखा ने ये भी कहा था कि वो अभी भी अपने पति के सरनेम का इस्तेमाल कर रही हैं क्योंकि उन्होंने कागज पर शादी की है। 

Desk Team