‘बिग बॉस ओटीटी’ की विनर बनी दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नया रिश्ता और उनका ब्रेकअप अभी भी लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर रहा है। जिसे लेकर आए दिन एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ रही हैं। हाल ही में उनके नाम के चर्चे ट्विटर पर खूब सुनाई दिए थे। जब दिव्या की अपने एक्स वरुण सूद की बहन के साथ जमकर लड़ाई हुई थी।

लेकिन अब एक बार फिर दिव्या अग्रवाल अपने रिश्तों के चलते लाइमलाइट में हैं। दरअसल, अब वरुण के साथ दिव्या की खटपट हो गई है। और एक्ट्रेस ने अपने ट्रोलर्स को जो उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ बुलाते है उन्हें करारा जवाब दिया है। अब मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने गोल्ड डिगर कहने वालों पर गुस्सा निकाला है।

दिव्या अग्रवाल ने कहा, ‘वे कई दिनों से गिफ्ट को लेकर मेरी मैनेजर से पूछ रही हैं। हमारे 3 साल के डेटिंग पीरियड में कई बार गिफ्ट्स एक्सचेंज हुए, इनका हिसाब नहीं रखा जा सकता है। मैंने गहने वापस कर दिए हैं, इसके बावजूद मेरे मैनेजर को कॉल किया जा रहा है। मैं ट्विटर पर बहस करते-करते थक गई हूं। माता-पिता को खोने से लेकर एक कड़वा ब्रेक-अप तक, ये मेरी लाइफ का सबसे टफ फेज रहा है। मेरे अलग होने का फैसला करने का एक कारण था। लोग अब बेवफाई जैसी चीजों के बारे में क्यों पूछ रहे हैं?’

इतना ही नहीं दिव्या ने ट्रोलर्स को कहा, ‘मैंने रिएलिटी शो जीता है और मैं 3 वेब शोज में नजर आई हूं। मैं एक इंडिपेंडेंट लड़की हूं। अगर मैं गोल्ड डिगर होतीं, तो कड़ी मेहनत करके करियर नहीं बनाया होता। एक अमीर आदमी मिल गया होगा और घर बसा लेगी। क्या कोई लड़की ऐसा पार्टनर नहीं चाहती जो खुद सेटल हो?’

वहीं, कुछ समय पहले वरुण सूद अपने अपकमिंग शो का प्रमोशन कर रहे थे और इस दौरान उनके एक फैन ने उनसे पूछा कि, ‘क्या उन्होंने दिव्या को धोखा दिया है?’ इस पर वरुण ने कहा था, ‘नहीं, मैंने नहीं दिया भाई।’ अब वरुण के इस जवाब पर भी दिव्या ने अपना गुस्सा निकाला है।

दिव्या ने कहा, ‘मुझे समझ में नहीं आता कि जब कोई इंसान अपने अपकमिंग शो का प्रमोशन कर रहा होता है तो उसे पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब क्यों देना पड़ता है। वरुण इस सवाल को टाल सकते थे। हमारे ब्रेक-अप को एक साल हो गया है, लेकिन लोग सवाल पूछना जारी रखते हैं और हमें पता होना चाहिए कि उनसे कैसे बचा जाए और थोड़ी डिग्निटी दिखानी चाहिए क्योंकि अब मेरी सगाई हो चुकी गई है।’


Download Android App
Download iOS App



