भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद जानलेवा साबित होती दिख रही है। कोविड के चलते राज्यों में लॉकडाउन जारी है। महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच सिर्फ वैक्सीन ही एक उम्मीद है। हाल ही में 18 उम्र से ऊपर वालों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है। ऐसे में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी कोरोना वैक्सीन लगवाने में जुटे हुए हैं। इस लिस्ट में एक और नाम शुमार हुआ है, एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार का। दिव्या खोसला कुमार ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी कोविड वैक्सीन लेने की अपील की है। लेकिन, अपने इस वीडियो को लेकर अब दिव्या खोसला कुमार उल्टा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, वैक्सीन लगवाते हुए दिव्या ने एक गलती कर दी, जिसे लेकर अब वह ट्रोल हो रही हैं।
आपको बता दें कि वैक्सीन लगवाते हुए दिव्या ने एक गलती कर दी, जिसे लेकर अब वह ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में दिव्या ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कोविड वैक्सीन लगवाती नजर आ रही हैं। लेकिन दिव्या ने वैक्सीन लगवाते समय अपने मास्क को हटाया हुआ है। वैक्सीनेशन के दौरान दिव्या अपना मास्क नीचे कर लेती हैं।

जब यूजर्स ने एक्ट्रेस को इस तरह से देखा तो उनका गुस्सा उन पर फूटने लगा है। कई यूजर्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस को मास्क पहनने की सलाह दी है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘चक दे इंडिया’ सॉन्ग चल रहा है। ट्रोल्स का कहना है कि एक्ट्रेस को वैक्सीन लगवाते समय अपना मास्क नहीं उतरना चाहिए था।

दिव्या अब एक बार फिर से फिल्मों में अपनी वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के साथ सत्यमेव जयते 2 में नजर आने वाली हैं। ‘सत्यमेव जयते 2’ साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज इसी साल है लेकिन हो सकता है कि फिल्म अब इस साल कोरोना के कारण से रिलीज ना हो।


Download Android App
Download iOS App



