शो में दुपट्टा नहीं पहनने पर दिव्यांका त्रिपाठी को यूजर ने बनाया निशाना, एक्ट्रेस ने यूजर को ऐसे सिखाया सबक

Summary :

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने आज के समय में छोटे पर्दे पर अपने एक से बढ़कर एक किरदार से अपनी एक खास पहचान बना ली है।

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने आज के समय में छोटे पर्दे पर अपने एक से बढ़कर एक किरदार से अपनी एक खास पहचान बना ली है। इन दिनों दिव्यांका रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग  साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। जीटीवी के शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस और ट्रोलर्स जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
 दुपट्टा न पहनने पर यूजर ने किया ट्रोल 
वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं अदाकारा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। जहां एक और दिव्यांका त्रिपाठी अपने फैंस को प्यार से जवाब देने के लिए जानी जाती हैं तो वहीं दूसरी और एक्ट्रेस ट्रोलर्स को करारा जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में एक वेब पोर्टल ने दिव्यांका की खबर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके कमेंट में यूजर ने क्राइम पेट्रोल शो में एक्ट्रेस के दुपट्टा न पहनने को लेकर सवाल पूछा। अभिनेत्री ने इस पर काफी करारा जवाब दे डाला।
इस दौरान यूजर ने कमेंट करके लिखा,’क्राइम पेट्रोल शो में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?’ इसके जवाब देते हुए दिव्यांका ने उस यूजर की सिट्टी-पिट्टी गुल कर दी और लिखा, ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डालें। कृपया खुद की और अपने आस-पास की लड़कों की नियत सुधारें, ना की औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाये। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।
जबकि एक अन्य एक यूजर ने लिखा, अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा उनकी नियत पर सवाल उठा दिया। क्या मालूम वो आपके फैन हों, आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों। इस पर एक्ट्रेस ने लिखा, जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम, पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल की बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। उस मुकाबले दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है।
एक्ट्रेस के काम की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों क्राइम पेट्रोल शो में होस्त के तौर पर नजर आ रही हैं। करियर की शुरुआत भी आकाशवाणी भोपाल में एंकर के रूप में की थी। वो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में भोपाल जोन की विजेता भी बनी थीं। इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी ने कई धारावाहिकों में काम किया और बेस्ट रोल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।
  
 

Desk Team