एक अभिनेत्री से राजनेता बनने की ये कहानी तो आप जरूर जानते होंगे, जी हाँ हम बात कर रहे है स्वर्गीय जयललिता की जिन्होंने पहले फिल्म इंडस्ट्री में नाम और पहचान कमाई और फिर राजनीति में आकर अपना ऐसा जादू चलाया की आज उन्हें तमिलनाडु के साथ-साथ पुरे देश की राजनीति में ‘अम्मा’ यानी माँ कहकर याद किया जाता है।
अब जयललिता इस दुनिया में नहीं रही पर उनकी याद हमेशा उनके लाखों फैंस के दिलों में बनी रहेगी। आपको बता दें बीते वर्ष 5 दिसंबर 2016 में चेन्नई में उनका निधन हो गया। आज हम आपको जयललिता से जुडी ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहे है, जयललिता ने राजनीति में आने से पहले करीब 120 फिल्मों में काम किया , वो हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में भी काफी सक्रिय थी। उन्होंने फिल्मों में हर तरह के किरदार किये, एक मल्टी टैलेंटेड के तौर पर उन्हें देखा जाता था।





Download Android App
Download iOS App




