बॉलीवुड सितारों की अनदेखी तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की जाती हैं। वैसे भी फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा बातें जानने को बेताब रहते हैं। यहां तक कि उनके फेवरेट स्टार किस स्कूल में पढ़ते थे? बचपन में कैसे दिखते थे? जैसी तमाम बातें। अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान जैसी कई बॉलीवुड हसीनाएं हैं जो अक्सर अपनी थ्रोबैक फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे ही इन दिनों एक और बॉलीवुड स्टार है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

इसी क्रम में एक और तस्वीर सामने आई है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो आज के समय में बॉलीवुड की क्वीन कही जाती है। इस तस्वीर में वे स्कूल यूनिफार्म में खेतों में नजर आ रही हैं।
बता दें, कंगना रनौत ने अपने स्कूल के दिनों की एक फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में कंगना स्कूल यूनिफार्म में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। फोटो में कंगना का बॉय कट लुक देखा जा सकता है। इसमें वे अपनी दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं। कंगना दूसरी तरफ देखते हुए फोटो खिंचवा रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘पहाड़ों में हिल व्यू नाम का छोटा सा स्कूल। साल 1998 हिमाचल प्रदेश’। कंगना के इस फोटो पर अब तक 3 लाख से भी अधिक लोगों के लाइक्स आ गए हैं।

इस फोटो में कंगना बॉयकट बाल में काफी क्यूट लग रही हैं। ‘पंगा क्वीन’ के फैन उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर कमेंट करते हुए उनकी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



