Don 3 : फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘डॉन’ की तीसरी फिल्म ‘डॉन 3’ का ऐलान पहले ही किया जा चूका है,तब से ये फिल्म अलग अलग वजहों से लगातार चर्चा में है। डॉन 3 में रणवीर सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब ताजा खबर ये है कि बॉलीवुड की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ‘डॉन 3’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। ऐसे में फिल्म में कियारा की जोड़ी रणवीर के साथ बनेगी, जिसे बड़े परदे पर पहली बार साथ में देखा जाएगा।
View this post on Instagram
Don 3 : फिल्म डॉन 3 में कियारा आडवाणी की कास्टिंग को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। लोग एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। मूवी में रणवीर सिंह के साथ उनकी फ्रेश पेयरिंग देखना वाकई में मजेदार होने वाला है। डॉन 3 के साथ एक्शन मूवी में उनकी धांसू एंट्री होने जा रही है। फैंस का मानना है कियारा खुद को ऑल राउंडर साबित कर इस जोनर में भी वो फैंस का दिल जीत लेंगी।
View this post on Instagram
सोमवार को डॉन 3 को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की गयी। तभी से फैंस के बीच हलचल थी मूवी में कियारा की एंट्री कंफर्म होने वाली थी। फैंस का अनुमान बिल्कुल सही निकला है। अब कियारा की कास्टिंग को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। लोग एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। मूवी में रणवीर सिंह के साथ उनकी फ्रेश पेयरिंग देखना वाकई में मजेदार होगा।
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर को रोल के लिए कियारा परफेक्ट लगीं। ये पहली बार होगा जब रणवीर सिंह संग वो दिखेंगी। कियारा भी इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। अभी तक फैंस ने कियारा को रोमांटिक, इंटेंस और कॉमिक जोनर में देखा था पर अब डॉन 3 के साथ एक्शन मूवी में उनकी धांसू एंट्री होने के बाद फैंस का मानना है कियारा खुद को ऑल राउंडर साबित कर, इस जोनर में भी वो फैंस का दिल जीत लेंगी।
मालूम हो, डॉन 3 की कास्टिंग नए सिरे से की गई है। जहाँ रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। वहीं अब कियारा आडवाणी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जगह ले रही हैं। क्राइम थ्रिलर में कियारा रोमा के किरदार को प्ले करेंगी या उनका कोई नया रोल होने वाला है इस पर मेकर्स ने अभी कोई अपडेट नहीं दी है। लेकिन किआरा का जो भी रोल होगा उसको वो कैसे परदे पर उतारती हैं देखना काफी दिलचस्प होगा।
आपको बात दें फरहान अख्तर की ये फ्रेंचाइजी अमिताभ बच्चन की क्लासिक ब्लॉकबस्टर डॉन (1978) की रीमेक है। जिसके पहले दो पार्ट में शाहरुख ने डॉन का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉन 3 की स्किप्ट पर शाहरुख खान और फरहान अख्तर की सहमति नहीं बन पाई थी जिसकी वजह से शारुख ने इस फिल्म से अपना रास्ता अलग कर लिया। तब जाकर मेकर्स ने रणवीर सिंह को कास्ट किया। उम्मीद है ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी। आपको क्या लगता है प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस कर कियारा पर्दे पर उनके निभाए गए किरदार के साथ जस्टिस कर पाएंगी ? अपने रिव्युस हमें कमेंट सेक्शन में कज़रूर बताएं।


Download Android App
Download iOS App






