अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। जानकारी के अनुसार ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर सलमान खान-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ जारी होगा। सिकंदर’ इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं।
हाउसफुल 5
वहीं, कई कलाकारों से सजी ‘हाउसफुल 5’ 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ दोनों ही फिल्मों का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। मोस्ट अवेटेड फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर समेत अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
सलमान खान का एक्शन
‘हाउसफुल 5’ के अलावा नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के पास ‘सिकंदर’, टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ के साथ शाहिद कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म भी है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इस साल नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं, जो इसे और भी खास साल बनाता है। निर्माता सलमान खान के ‘सिकंदर’ का टीजर बीते साल दिसंबर में जारी कर चुके हैं, जिसमें सलमान खान एक्शन करते दिखे थे।
ईद 2025 पर होगी रिलीज
‘सिकंदर’ का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। मुरुगादॉस ‘गजनी’ जैसी फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। ‘सिकंदर’ के साथ सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला 2014 की ब्लॉकबस्टर ‘किक’ के बाद एक बार फिर से साथ काम नजर आएंगे। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद 2025 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।


Download Android App
Download iOS App






