बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री जरीन खान का कहना है कि सलमान खान के साथ फिल्म वीर में डेब्यू करना किसी सपने से कम नहीं है। जरीन का कहना था सलमान एक ऐसे इंसान हैं जो हमेशा मेरे प्रिय,मेरे खास,और मेरे दिल के काफी करीब रहेंगे।
क्योंकि यदि मैंने उनके लिए काम नहीं किया होता तो मैंने कभी इस उद्योग में हंू,मुझे जिस तरह बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला वह बिल्कुल एक ख्वाब जैसा था। बता दें यह फिल्म साल 2010 को रिलीज हुई थी।
30 साल की जरीन ने सलमान के साथ फिल्म ‘रेडी’ में भी काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने सलमान के साथ एक आइटम नंबर किया था। जरीन ने सलमान की आभारी हैं।
जरीन ने कहा कि सलमान ऐसे शख्स हैं, जिनका वह हमेशा सम्मान करेंगी। वह उनकी बेहद आभारी हैं। अभिनेता ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। जरीन की नई फिल्म ‘1921’ है और वह जल्द ही फिल्म ‘वन डे’ में भी नजर आने वाली हैं।
हाल ही में जरीन खान ने कहा था कि वह हमेशा टॉमबॉय जैसी रही हैं। वह फिल्म ‘वन डे’ में एक्शन दृश्य करती नजर आएंगी। जरीन ने बताया था मैं हमेशा से टॉमबॉय रही हूं।
मैं एक्शन फिल्में करना पसंद करूंगी और मैंने इस किरदार का चयन इसलिए किया है क्योंकि लोगों ने मुझे बेहद अलग अंदाज में देखा है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App








