हिट टीवी शो इश्कबाज से खूब शोहरत बटोरने वाली एक्ट्रेस सुरभि चांदना इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है। इश्कबाज में अनिका के किरदार में सुरभि को काफी पसंद किया गया था पर इस शो के ऑफ एयर होते ही उनके लाखो फैंस मायूस हो गए थे। अब सुरभि के फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है।
.jpg)
सुरभि के नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक्ट्रेस ने अपने नए टीवी सीरियल संजीवनी 2 की घोषणा कर दी है। सालों पहले आये हिट शो संजीवनी के दुसरे पार्ट में सुरभि डॉक्टर ईशानी के रोल में नजर आने वाली है। इस शो में उनके साथ लीड एक्टर नमित खन्ना होंगे।
.jpg)
सुरभि चांदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इस शो के लिए वो कितनी एक्साइटेड है ये उनके सोशल मीडिया अपडेट्स से समझा जा सकता है। आये दिन सुरभि कोई न कोई अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती है।
.jpg)
सुरभि Sanjivani 2 की शूटिंग शुरू कर चुकी है और शूटिंग से समय निकलकर वो काफी वर्कआउट भी कर रही है। हाल ही में उन्होंने अपने जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
.jpg)
वैसे तो सुरभि को वर्कआउट के नाम पर जुम्बा करना ज्यादा भाता है लेकिन बीते दिनों ही वह जिम में पिलेट्स सेशन करती हुई दिखाई दी थी। इस वीडियो में सुरभि के साथ ट्रेनर रुचि किशोर भी नजर आ रही है। वीडियो के कैप्शन में भी अपने ट्रेनर की भी काफी तारीफ की है।
.jpg)
सुरभि चंदना द्वारा शेयर किया गया वीडियो…
सुरभि के आने वाले शो संजीवनी 2 का प्रोमो मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है। इस प्रोमो में सुरभि और नमित के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखाई पड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



