Drishyam 2 director Abhishek Pathak ने Khuda Haafiz फेम Shivaleeka Oberoi संग रचाई शादी

Summary :

अब बॉलीवुड का एक और कपल सात जन्म का साथ निभाने का वादा कर सात फेरे ले चुका है। ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और ‘खुदा हाफिज’ फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय फाइनली अब शादी के बंधन बंध गए हैं।

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक मशहूर सितारें शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राजस्थान जाकर अपने करीबियों के बीच शादी की रस्में निभाई। वहीं, अब बी-टाउन से एक और गुड न्यूज़ सामने आई है। अब बॉलीवुड का एक और कपल सात जन्म का साथ निभाने का वादा कर सात फेरे ले चुका है। 
‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और ‘खुदा हाफिज’ फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय फाइनली अब शादी के बंधन बंध गए हैं। इन दोनों लव बर्ड्स ने 9 फरवरी को सात फेरे लेकर एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपना बना लिया है। इन दोनों की शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी। ऐसे में अब हर तरफ खुशियों का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें, बीते दिन गोवा में इन दोनों ने एक- दूसरे को अपना जीवन साथी चुना। 
वहीं, शादी के बाद अब कपल की वेडिंग फोटोज भी सामने आ गई हैं। खुद अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया, साथ ही अपनी मैजिकल वेडिंग की फोटोज भी चाहने वालों के साथ शेयर की। अब सोशल मीडिया पर इनकी वेडिंग फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड जगत के बड़े-बड़े सेलेब्स कपल की इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही दोनों को शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं। 

इन वायरल तस्वीरों की बात करें, तो इसमें शिवालिका गोल्डन एंब्रॉयडरी और सीक्विन एम्बेलिशमेंट वाले रेड लहंगे में खूबसूरत नज़र आ रही हैं। दूसरी ओर, दूल्हे राजा अभिषेक ने शादी में पगड़ी और दोशाला के साथ आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी जिसमें वो बेहद हैंडसम लगे। आपको बता दें, शिवालिका और अभिषेक के वेडिंग कॉस्ट्यूम्स को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।

अब अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘आप प्यार को नहीं ढूंढ़ते, वो आपको ढूंढ़ता है। इसका डेस्टिनी से भी कनेक्शन होता है, फेट और स्टार्स में क्या लिखा है इससे बहुत कुछ लेना-देना है। बीती रात 9 फरवरी 2023 को हमने हमारे करीबी लोगों के बीच वहां शादी की जहां हमारा रिश्ता परवान चढ़ा था। ये हमेशा हमारे लिए सबसे मैजिकल मोमेंट्स रहेंगे! प्यार से भरे दिल और ढेर सारी यादों के साथ, हम इस नई जर्नी को एक- साथ शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’ अब ये पोस्ट और कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Desk Team