Drishyam 3 Day 6 Box Office Collection: जानिए ‘दृश्यम 3’ ने 6 दिनों में पार किया कितने करोड़ का आंकड़ा, लेकिन मंगलवार को लगा झटका

Summary :

Drishyam 3 Day 6 Box Office Collection : सिनेमाघरों में एक बार फिर जॉर्जकुट्टी की सस्पेंस से भरी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इन 6 दिनों में इस फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। हालांकि, वीकडेज यानी वर्किंग डेज शुरू होते ही फिल्म की कमाई में एक मामूली गिरावट भी देखी गई है, इसके बावजूद, दुनिया भर में लोग इस फिल्म को…

Drishyam 3 Day 6 Box Office Collection : सिनेमाघरों में एक बार फिर जॉर्जकुट्टी की सस्पेंस से भरी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है।

फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इन 6 दिनों में इस फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। हालांकि, वीकडेज यानी वर्किंग डेज शुरू होते ही फिल्म की कमाई में एक मामूली गिरावट भी देखी गई है, इसके बावजूद, दुनिया भर में लोग इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर छठे दिन इस फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Drishyam 3 Day 6 Box Office Collection: जानें सोमवार के मुकाबले कितनी आई गिरावट

Drishyam 3 Day 6 Box Office Collection
Drishyam 3 Day 6 Box Office Collection ( Sourc e: Social Media)

फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने अपने पहले मंगलवार (छठे दिन) को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म जारी रखा, हालांकि कामकाजी दिन होने के कारण इसकी कमाई में थोड़ी कमी आई। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन भारत में 6.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

अगर इसकी तुलना सोमवार की कमाई से की जाए, तो सोमवार को फिल्म ने 7.70 करोड़ रुपये बटोरे थे। इस लिहाज से मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में 16.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कामकाजी दिन (Weekday) होने के नाते इस तरह की गिरावट को ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी आम मान रहे हैं। इस नए आंकड़े के साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 68.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Drishyam 3 Worldwide Collection: विदेशी दर्शकों ने भी लुटाया प्यार

Drishyam 3 Worldwide Collection
Drishyam 3 Worldwide Collection ( Source: Social Media)

भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को मामूली गिरावट रही हो, लेकिन ग्लोबल स्तर पर यानी विदेशों में फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ‘दृश्यम 3‘ ने फिल्म ने दुनियाभर में 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

फिल्म ने अपने छठे दिन विदेशी बाजारों (Overseas) से शानदार 6 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंटरनेशनल ग्रॉस कलेक्शन 90.70 करोड़ रुपये हो गया है। अगर भारतीय और विदेशी दोनों कलेक्शंस को मिला दिया जाए, तो महज 6 दिनों के भीतर इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 170.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर इतिहास रच दिया है।

Drishyam 3 Kerala Box Office: केरल में रहा सबसे ज्यादा क्रेज, नाइट शोज़ में उमड़ी भारी भीड़

Drishyam 3 Kerala Box Office
Drishyam 3 Kerala Box Office ( Source : Social Media)

इस फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार मोहनलाल के गढ़ यानी केरल में मिल रहा है। छठे दिन भी केरल से फिल्म को 5.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 60 लाख, तमिलनाडु से 50 लाख और कर्नाटक से 43 लाख रुपये का बिजनेस हुआ। भाषा के मामले में मलयालम वर्जन 5.50 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रहा, जबकि तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की।

थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी (दर्शकों की मौजूदगी) की बात करें तो मंगलवार को नाइट शोज़ में सबसे ज्यादा रौनक रही। मलयालम वर्जन के लिए सुबह के शोज़ में जहां 22.33 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी, वहीं रात के शोज़ तक पहुंचते-पहुंचते यह बढ़कर 54.33 प्रतिशत हो गई। सिनेमाघरों में सफल सफर के बीच इसके ओटीटी रिलीज की चर्चा भी शुरू हो गई है, उम्मीद है कि यह फिल्म जून के आखिरी या जुलाई 2026 की शुरुआत में एमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे सकती है।

Read More: Drishyam 3 Day 4 Box Office: दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 4 दिनों में दुनियाभर में कमाए इतने…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।