Drishyam 3 Teaser Date: मचअवेटेड फिल्म दृश्यम 3 का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। यहां बात अजय देवगन की फिल्म की नहीं, बल्कि मोहनलाल स्टारर ओरिजनल दृश्यम 3 की हो रही है। इस फिल्म का क्रेज साउथ से लेकर नॉर्थ तक देखने को मिलता है। एक बार फिर जॉर्ज कुट्टी की कहानी लोगों को सस्पेंस और थ्रिल से भर देगी। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस बार जॉर्ज कुट्टी का सच सबके सामने आएगा या फिर वह अपनी चालाकी से फिर बच निकलेगा। इन सवालों का जवाब फिल्म रिलीज के बाद मिलेगा, लेकिन उससे पहले फैंस को टीजर की झलक देखने को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
Drishyam 3 Teaser Date: Telugu स्टार Mohanlal की ‘Drishyam 3’ की डेट कंफर्म

मोहनलाल अभिनीत और जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘दृश्यम 3’ अगले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है। फ़ैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे कि मेकर्स फ़िल्म का प्रमोशन शुरू करें, और अब मेकर्स ने हाल ही में टीज़र की रिलीज़ की तारीख़ और समय की घोषणा कर दी है।
मोहनलाल ने अपने X (पहले Twitter) हैंडल पर यह जानकारी साझा की कि फिल्म का टीजर 29 अप्रैल को शाम 5 बजे रिलीज होगा। फैंस ‘दृश्यम 3’ की पहली झलक देख पाएंगे। बता दें कि जीतू जोसेफ की ये फिल्म पहले 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर गल्फ कंट्रीज में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था।
Drishyam के पहले दो पार्ट के बारे में

दृश्यम सीरीज की शुरुआत साल 2013 में हुई थी। कहानी जॉर्जकुट्टी नाम के एक साधारण केबल टीवी ऑपरेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार को एक बड़े मामले से बचाने के लिए हर सीमा पार कर देता है। इसके बाद साल 2021 में दृश्यम 2 सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई, जहां पुलिस ने पुराने केस को फिर से खोला, लेकिन जॉर्जकुट्टी ने अपनी समझदारी से एक बार फिर सबको मात दे दी।
अब तीसरे पार्ट को लेकर डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने बताया है कि इसकी कहानी पहले दोनों फिल्मों से अलग होगी। पहले जहां लोग जॉर्जकुट्टी को शरीफ इंसान मानते थे, वहीं इस बार कुछ किरदार उस पर शक करते नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में कई किरदारों के नए रूप और बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
Drishyam 3 की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट में पिछली दोनों किस्तों के कई पुराने चेहरे एक बार फिर नजर आने वाले हैं। मीना फिर से जॉर्जकुट्टी की पत्नी रानी के रोल में दिखेंगी। वहीं अंसीबा हसन और एस्थर अनिल उनकी बेटियों अंजू और अनु के किरदार में वापसी करेंगी। इसके अलावा आशा शरथ और मुरली गोपी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।


Download Android App
Download iOS App




