छवि मित्तल के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन आप भी चौंक जाएंगे। उनके खुद के फार्महाउस पर उन्ही के केयरटेकर ने उनके साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी कि अब इस बात पर बवाल मचा हुआ है। आपको बता दें, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यूट्यूब पर भी ब्लॉगिंग के जरिए वो अपने फैंस से जुड़ी रहती है। इस दौरान वो फैंस के साथ अपनी डेली लाइफ के कुछ किस्से भी शेयर करती हैं।

ऐसे में अब एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का ज़िक्र किया और बताया कि कैसे नशे ही हालत में धुत नौकर ने उनके साथ बदतमीजी की। आपको बता दें, ये पूरी घटना उनके फार्महाउस में हुई है। दरअसल, छवि मित्तल अपने फार्महाउस को रेनोवेट करवा रही हैं। ऐसे में छवि मित्तल और उनके पति मोहित हुसैन के साथ केयरटेकर ने बदतमीजी कर दी।

ये केयरटेकर शराब के नशे में धुत था और उसने इस हालत में छवि और उनके पति को धमकी भी दी है। जिसके बाद गुस्से में आकर मोहित ने उसे नौकरी से निकाल दिया। दरअसल, हुआ ये कि फार्महाउस का केयरटेकर शराब पीकर आया था। वो बुरी तरह नशे में धुत था। लेकिन जब कपल ने उस केयरटेकर को कुछ घंटे सो जाने के लिए कहा ताकि नशा उतर जाए तो वो उनसे बदतमीज़ी करने लगा।

केयरटेकर छवि और मोहित पर ही भड़क गया और कहा कि वो उसका हिसाब कर दें। वो काम नहीं करना चाहता। सिर्फ इतना ही नहीं, केयरटेकर ने छवि और मोहित को धमकी भी दी कि वो किसी और को भी उनके फार्महाउस पर काम नहीं करने देगा। केयरटेकर बोला, ‘मैं देखता हूं, कौन आता है इधर काम करने।’

बस फिर मोहित को गुस्सा आया और इतना सुनते ही उन्होंने बिना देर किए उस केयरटेकर को काम से निकाल दिया। आपको बता दें, हाल ही में छवि मित्तल के कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने लोगों को ब्रैस्ट कैंसर को लेकर अवेयर किया और अपनी बीमारी को भी मात दे दी।


Download Android App
Download iOS App



