पनामा पेपर्स लीक मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन से ED ने की करीब 6 घंटे तक पूछताछ

Summary :

देश की कई बड़ी हस्तियां जांच में शामिल हो चुकी हैं। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी एक महीने पहले ईडी दफ्तर पहुंचे थे, जहां उनसे पूछताछ की गई थी। सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन को भी मामले में जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से नोटिस भेजा जा सकता है।

पनामा पेपर्स मामले से जुड़ी जांच को लेकर बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय सोमवार को दिल्ली स्थित ED के दफ्तर में पहुंची थी। ईडी ने मामले में चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा था। ऐश्वर्या राय की पेशी दिल्ली स्थित लोकनायक भवन में हुई।  करीब 6 घंटे तक ऐश्वर्या राय से सवाल जवाब करने के बाद ED की पूछताछ खत्म हो गई है।  ईडी ने पनामा लीक केस से जुड़े सवालों के जवाब दर्ज कर लिए हैं। 
उन्हें ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, जिसके बाद ऐश्वर्या ईडी के दिल्ली दफ्तर में पूछताछ में शामिल होने पहुंचीं। यहां ऐश्वर्या से हुई साढ़े पांच घंटे पूछताछ चली है। ये पूछताछ अब खत्म हो चुकी है। बता दें कि इस मामले में हाल ही में ईडी ने अभिषेक बच्चन को भी समन किया था। 
 ऐश्वर्या राय बच्चन को दो बार पहले भी बुलाया गया था, लेकिन दोनों ही बार उन्होंने नोटिस को स्थगित करने की गुजारिश की थी। ये गुजारिश पनामा पेपर्स लीक की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के समक्ष की गई थी। 
ईडी ने ऐश्वर्या को फेमा के मामले में समन किया था। यह समन नवंबर में 9 तारीख को ‘प्रतीक्षा’ यानी बच्चन परिवार के आवास पर भेजा गया था। 15 दिन में इसका जवाब मांगा गया था। ऐश्वर्या ने ईमेल के जरिए ईडी को जवाब दिया। मामले की जांच कर रही SIT में ईडी, इनकम टैक्स और दूसरी एजेंसी शामिल हैं। 
ऐश्वर्या से साल 2016 के पनामा पेपर लीक केस में पूछताछ हुई थी। ऐश्वर्या से साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ हुई। इस दौरान ईडी ने ऐश्वर्या से कई सवाल पूछे।

Desk Team