टॉलीवूड सुपर स्टार मोहनलाल एक बेहतरीन एक्टर है। मोहनलाल एक सीनियर एक्टर है और उनकी बहुत फैन फोल्लोविंग है। फिल्मो में उनकी वर्सटाइल एक्टिंग के लिए वह जाने जाते है। अजय की फिल्म दृश्यम मोहनलाल की फिल्म इसी नाम से बानी दृश्यम का ही रीमेक थी। फिल्म को दर्शको ने खूब प्यार दिया था। मोहनलाल इंडस्ट्री में काफी इज़्ज़त रखते है। न सिर्फ उनकी फिल्मी लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ में भी लोग उन्हें काफी इज़्ज़त और प्यार देते है।

मोहनलाल को इंडस्ट्री में कई नए एक्टर्स अपना इडोल मानते है। अब सुपरस्टार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनने में आया है की ED ने मोहनलाल के घर मनोइय लॉन्डरिंग के चलते समन भेजा है। मोहनलाल को अगले हफ्ते कोच्चि में स्थित ED ऑफिस में पेश होना है।

दरअसल केरल में रहने वाले एक यूटूबेर और ठगी करने वाले एंटीक डीलर मोनसन मावुंकल से सम्बंधित सवाल किये जायेंगे। आपको बता दे केरल के अलाप्पुझा जिले के चेरथला का रहने वाला मोनसन एक यूट्यूबर है। जिसके ऊपर फ्रॉड करने का इलज़ाम है।

मोनसन को नटवरलाल से भी बड़ा ठग कहा जाता है। पिछले साल मोसन को लोगो से 10 करोड़ की ठगी करने के इलज़ाम में गिरफ्तार भी किया गया था। मोनसन सेलिब्रिटीज के साथ फोटोज खींचता है। मोहनलाल और कई बड़े सेलेब्स के साथ भी मोनसन की तस्वीरें है। इसी सिलसिले में मोहनलाल से बातचीत की जाएगी।

यूटूबेर और ठग खुदको एंटीक चीज़ो का संग्राहक कहता है। उसने दावा किया है की उसके पास गयी एंटीक और दुर्लभ चीज़े है। यही नहीं, उसने दावा किया कि उसके पास टीपू सुल्तान का सिंहासन, औरंगजेब की अंगूठी, छत्रपति शिवाजी की भगवद गीता की प्रति, और सेंट एंटनी के नाखून जैसी कई चीज़े है।

अब देखना ये होगा की अगले हफ्ते मोहनलाल अपने पक्ष में क्या कहते है और खुद को इस बन बुलाई मुसीबत से कैसे बहार आते है।


Download Android App
Download iOS App



