Ekta Kapoor Naagin Movie: क्या अब बड़े पर्दे पर आएगी ‘Naagin’? Ekta Kapoor के 1 हिंट से एक्साइटेड हुए Fans

Summary :

एकता कपूर के 'नागिन' फिल्म के ऐलान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। नाग पंचमी के मौके पर आए इस अपडेट के बाद से फैंस मौनी रॉय और प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर अंदाज़ा लगा रहे हैं। जानिए क्या है पूरी खबर और फैंस की क्या है डिमांड।

टीवी की दुनिया में जिस ‘नागिन’ ने सालों तक राज किया, अब वो बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार दिख रही है। एकता कपूर, जिन्हें हम टीवी क्वीन कहते हैं, उन्होंने नाग पंचमी के खास मौके पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है कि इंटरनेट इस बात की चर्चा हर तरफ होने लगी है। फैंस अब बस ये जानना चाहते हैं कि क्या सच में ‘नागिन‘ अब फिल्म बन रही है?

एकता कपूर का वो पोस्ट, जिसने जगाई उम्मीदें

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

टीवी पर ‘नागिन’ का जादू ऐसा था कि टीआरपी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। अब लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि बालाजी टेलीफिल्म्स इस फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर ले जाने की तैयारी में है। एकता कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में माना था कि उन्होंने ‘नागिन‘ को फिल्म के रूप में ही सोचा था और उस वक्त प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया था। नाग पंचमी के मौके पर एकता के रीसेंट पोस्ट ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, जिससे फैंस मान रहे हैं कि फिल्म का काम अब जोर-शोर से शुरू हो चुका है।

मौनी रॉय या प्रियंका चाहर? कौन बनेगा फिल्म का चेहरा?

Mouni Roy vs Priyanka Chahar Choudhary
Mouni Roy vs Priyanka Chahar Choudhary ( Source: Social Media)

खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस के बीच सबसे ज्यादा डिमांड ‘ओजी‘ यानी मौनी रॉय की हो रही है। मौनी ने ही नागिन के किरदार को घर-घर तक पहुंचाया था। लेकिन वहीं दूसरी तरफ, ‘बिग बॉस‘ फेम प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस भी उन्हें इस रोल में देखने के लिए बेकरार हैं। कमेंट बॉक्स में लोगों की मांग साफ है- कोई मौनी का नाम ले रहा है, तो कोई प्रियंका को नागिन के रूप में देखना चाहता है। अब देखना ये है कि एकता कपूर अपनी फिल्म के लिए किस पर दांव लगाती हैं।

एआई (AI) का इस्तेमाल मत करना… फैंस की सीधी चेतावनी

Naagin Film Update
Naagin Film Update ( Source: Social Media)

इस पूरी चर्चा के बीच फैंस की एक और डिमांड बहुत खास है। एक यूजर ने साफ-साफ कमेंट किया है-  “प्लीज एआई (AI) को इसमें मत लाना।” दरअसल, आजकल जिस तरह से फिल्मों में एआई और सीजीआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है, फैंस उससे थोड़े परेशान हैं। वे चाहते हैं कि ‘नागिन‘ का जादू नेचुरल और रियल लगे, न कि मशीनों से बना हुआ। एकता कपूर को यह बात समझनी होगी कि फैंस सिर्फ अच्छे वीएफएक्स (VFX) ही नहीं, बल्कि उस किरदार की रूह भी देखना चाहते हैं।

अभी तक एकता कपूर की तरफ से फिल्म की कास्टिंग या रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से फैंस इस खबर को लेकर एक्साइटेड हैं, ये साफ है कि अगर फिल्म बड़े पर्दे पर आती है, तो ये बॉक्स ऑफिस पर आग लगा सकती है। हम तो बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि एकता कपूर जल्द ही कोई बड़ा ऐलान करें और हमें हमारी नई ‘नागिन‘ मिल जाए।

Read More: Awarapan 2 vs Batwara 1947: Emraan Hashmi की Awarapan 2 ने मारी बाजी, जाने Sunny..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।