एली अवराम ने उर्मिला मातोंडकर के आइकॉनिक गाने ‘छम्मा छम्मा’ के रीमेक पर यूं मचाया तहलका

Summary :

बिग बॉस-7 में सलमान खान का दिल जीत चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम अब बहुत जल्द ही बड़ा धमाल करने जा रही है। एली अवराम बॉलीवुड फिल्म फ्रॉड सैंया

बिग बॉस-7 में सलमान खान का दिल जीत चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम अब बहुत जल्द ही बड़ा धमाल करने जा रही है। एली अवराम बॉलीवुड फिल्म फ्रॉड सैंया में स्पेशल गाने कर रही है। एक्टे्रस एली अवराम का कहना है वह ‘छम्मा छम्मा’ के रीक्रिएशन का हिस्सा बनने के लिए वे आभारी हैं और उन्होंने इसे टाइमलेस आइकोनिक गाना बताया है।

बता दें कि एली अवराम ने हाल ही में ट्विटर पर 1998 की फिल्म चाइना गेट का गाना ‘छम्मा छम्मा’ के कुछ ठुमके जारी किए है। यह ओरिजनल गाना उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया था।

https://www.instagram.com/p/Bqc015OltPE/?utm_source=ig_embed

फिल्म फ्रॉड सैंया से ‘छम्मा छम्मा’ गाने का फर्स्ट लुक रिलीज

ऐसे गानों में आपको केवल थोड़ी सी मेहनत की जरूरत होती है। इसलिए आपको ऐसे गानों में आपको इस बात से डरने की जरूरत नहीं होती कि ये गाना चलेगा या नहीं। गानों की दुनिया के इस नए दौर में एक पुराना गाना फिर से नया रूप लेकर आपके सामने आने वाला है।

फिल्म चाइना गेट का गाना छम्मा-छम्मा जिसकी वजह से उर्मिला मांतोड़कर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। उसी गाने का रिमेक अब फिल्म फ्रॉड सैंया में देखने को मिलेगा जिसमें एली अवराम सेक्सी डांस करती नजर आएंगी। इस गाने का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है जिसमें एली लहंगा चोली में अरशद वार्सी के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bqch3SSno3U/?utm_source=ig_embed

एली अवराम ने सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ”जल्द आ रहा है..बहुत जल्द। ‘छम्मा छम्मा’ रीक्रिएशन, लेकिन पहले मैं यह कहना चाहूंगी कि मैं खूबसूरत और शक्तिशाली उर्मिला मातोंडकर के साथ ऐसे टाइमलेस आइकोनिक गीत के रीमेक का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं।”

एली अवराम के इस गाने को आदिल शेख ने गीत कोरियोग्राफ किया है। इसे तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है और नेहा कक्कड़ ने गाया है।

https://www.instagram.com/p/BqckSSkADof/?utm_source=ig_embed

Desk Team