केक काटकर शादी से पहले Priyanka Chopra और निक जोनस ने मनाया जश्न

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब प्रियंका की अगामी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग से ब्रेक

 बॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra बहुत जल्द दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब प्रियंका की अगामी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग से ब्रेक लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रियंका और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के मुंबई रवाना होने से पहले द स्काई इज पिंक के सेट पर दोनों के लिए प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की गई।

पूरी टीम के साथ केक काटकर  मनाया जश्न

इस दौरान निक भी फिल्म के सेट पर दिखाई दिए। दोनों ने फिल्म की पूरी टीम के साथ केक काटकर जश्न मनाया और खूब मस्ती भी की। इस फिल्म का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। रॉय कपूर फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया। खूबसूरत भावी दुल्हन को शादी के बाद हमेशा प्यार, हंसी और खुशी मिले।

https://www.instagram.com/p/Bqlu3n4nndI/?utm_source=ig_embed

फिल्म के सेट से सामने आई इन सेलिब्रेशन की तस्वीरों में आप सिद्धार्थ रॉय कपूर औरPriyanka Chopra के भाई को भी देख सकते हैं।  प्रियंका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग दिल्ली में कर रही हैं। ऐसे में शूटिंग से समय मिलते ही वो अपनी शादी की शॉपिंग भी कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bqk_69unGCR/?utm_source=ig_embed

पार्टी में एक खास केक काटा गया था इस पर Priyanka Chopra के नाम के आगे निक जोनस का नाम जोड़ा हुआ था। इसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने सरनेम में क्या बदलाव करने वाली हैं।

दरअसल केक के उपर PCJ लिखा हुआ था। जिसका मतलब प्रियंका चोपड़ा जनस लगाया गया इससे ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका शादी के बाद अपने नाम के साथ निक का सरनेम लगा सकती हैं।

Priyanka Chopraऔर निक की शादी के फंक्शन 29 नवंबर से शुरू होगें जो कि 3 दिसंबर तक चलेगा। हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म होगी इसके बाद दोनों दो रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगे।

https://www.instagram.com/p/Bqe5w3XHS_X/?utm_source=ig_embed

जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को हिंदू रीति से शादी करेंगे वहीं 3 तारीख को क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि Priyanka Chopra शादी में अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइनर कपड़े पहनेंगी।

1#

2#

3#

 

 

Desk Team